लाइफ स्टाइल

अगर आपको भी होता है अपेंडिक्स का दर्द तो ये है इसके रामबाण इलाज

Kiran
2 Jun 2023 1:30 PM GMT
अगर आपको भी होता है अपेंडिक्स का दर्द तो ये है इसके रामबाण इलाज
x
अपेंडिक्स आंत का एक ऐसा भाग होता है, जो शरीर के अनुपयोगी अंगों में मन जाता हैं। इसमें इंफ़ेक्शन हो जाने पर डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन करके इस को शरीर से बाहर निकल दिया जात हैं। अपेंडिक्स का दर्द पेट के दायें हिस्से पर नीचे की तरफ़ होता है और इस भाग को हल्का सा दबाने से ही काफ़ी दर्द महसूस होता है। यह बीमारी बहुत कष्टकारी होती हैं। सही समय पर इलाज ना मिलने पर यह एक असाध्य रोग हो जाता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस रोग से जुड़े कुछ घरलू उपायों के बारे में। हांलाकि अधिक समस्या होने पर डाक्टर का परामर्श तो लेना ही चाहिए। तो आइये जानते हैं कुछ घरेलु उपायों के बारे में।
* अदरक सूजन को कम करने में काफ़ी फायदेमंद है। अदरक वाली चाय का दो से तीन बार सेवन करे या फिर पेट पर मसाज के लिए अदरक के तेल का प्रयोग करे।
* 1 कप पानी में 2 छोटे चम्मच मेथी डाल कर पानी को उबालें। इसके बाद इस पानी को दिन में एक बार पियें। खाने में भी मेथी दाने का प्रयोग करें। इससे दर्द और सूजन दूर होती है।
* एक चम्मच शहद में एक चम्मच नीबू का रस मिला कर सेवन करे। इससे अपेंडिसाइटिस में आपको राहत मिलेगा आप दिन में चार बार ऐसा करे।
* पुदीना पेट की समस्याओं को दूर करने का एक अच्छा उपाय है, पेट में गैस और चक्कर आदि में पुदीना बहुत ही कारगर है। पुदीने की चाय से अपेंडिक्स के दर्द में आराम मिलता है।
* पेट के निचले भाग में दायीं ओर राई पीसकर लेप करने से दर्द दूर होता है। मगर ध्यान रहे कि एक घंटे से ज्यादा देर तक लेप लगा नहीं रहना चाहिए। वरना छाले भी पड़ सकते हैं।
* आप सबसे पहले लगभग एक कप पानी उबालिये और उसके बाद 8 से 10 ताजा अदरक के टुकड़े डालिए। थोड़ी देर बाद उसे छान कर पी लीजिये आप रोजाना दिन में दो बार पी सकते है।
* आहार में लो फाइबर अपेंडिक्स को दावत दे सकता है। इसलिये आपको हाई फाइबर वाले आहार जैसे, बींस, खीरा, टमाटर, चुकंदर, गाजर, ब्रॉक्ली, मटर, ब्राउन राइस, मुनक्का, वीट जर्म, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज और अन्य ताजे फल तथा सब्जियां।
Next Story