- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- अगर आप भी खाना खाने के...
लाइफ स्टाइल
अगर आप भी खाना खाने के तुरंत बाद करते हैं ऐसा, तो हो जाएं सावधान
Triveni
2 Jan 2021 10:06 AM IST

x
साल 2020 जा चुका है और नए साल का आगमन भी हो चुका है. साल 2020 में लोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान रहे. इस साल लाखों लोगों ने अपनी जानें गंवा दी.
जनता से रिश्ता वेबडेसक| साल 2020 जा चुका है और नए साल का आगमन भी हो चुका है. साल 2020 में लोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान रहे. इस साल लाखों लोगों ने अपनी जानें गंवा दी. नए साल में लोगों को काफी उम्मीदें हैं. इस साल सारे लोग स्वस्थ लाइफ जीने की उम्मीद कर रहे हैं. साल 2020 में जो भी परेशानियां हुईं, वो सब भूल जाना चाहते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए आपके लिए यहां कुछ हेल्थ से जुड़े टिप्स हैं, जिन्हें आप अगर फॉलो करेंगे तो केवल इस साल ही नहीं बल्कि जिंदगी भर स्वस्थ रह सकते हैं.
खाना खाने के साथ या तुरंत बाद फल न खाएं
बहुत लोगों की ये आदत होती है कि खाना खाते-खाते ही फल खाने लगते हैं या फिर खाना खाने के तुरंत बाद फल खाते हैं. ये हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है लेकिन खाना खाने के साथ या तुरंत बाद इसे नहीं खाना चाहिए. ऐसा करने से इसके काफी दुष्परिणाम देखने को मिलते हैं. ऐसा करने से पाचन क्रिया में दिक्कतें आती हैं क्योंकि खाना ठीक तरह से इंटेस्टाइन तक पहुंच नहीं पाता. कोशिश ये करनी चाहिए कि खाना खाने के करीब 1 घंटे बाद ही फल खाएं.
खाने के बाद नहाने की आदत को कहिए बाय
खाना खाने के तुरंत बाद कई लोग नहाने के लिए चले जाते हैं लेकिन ऐसा करना हमारी सेहत के लिहाज से सही नहीं है. खाना खाने के बाद नहाने से हमारे पाचन में दिक्कत आने लगती हैं. नहाने के दौरान हमारे पेट के आस-पास खून का प्रवाह बढ़ जाता है और खाना ठीक से पहुंच नहीं पाता.
खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर जाने की आदत खतरनाक
खाना खाने के तुरंत बाद लोग बिस्तर पर जाने लगते हैं. लोगों को नींद आने लगती है. कई लोग ऐसे होते हैं जिनकी खाना खाने के तुरंत बाद सोने की आदत होती है लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है. ऐसा करने से आपको गैस की समस्या और आंतों में संक्रमण की शिकायत हो सकती है.
खाने के बाद चाय और सिगरेट खतरनाक
काफी लोग ऐसे भी हैं, जिनकी खाना खाने के बाद स्मोकिंग और चाय पीने की आदत होती है. काने के तुरंत बाद सिगरेट या चाय पीना नुकसानदेह है. खाना खाने के बाद स्मोकिंग करना सामान्य तौर पर स्मोकिंग करने से तकरीबन 10 गुना ज्यादा खतरनाक होता है.
Next Story





