लाइफ स्टाइल

शकरकंद खाते है तो इसके नुकसान भी जान लें

Om Prakash
25 Feb 2024 7:05 PM GMT
शकरकंद खाते है तो इसके नुकसान भी जान लें
x
सर्दियों के मौसम के लिए शकरकंद संजीवनी है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही हाई ब्लड प्रेशर और दिल की गंभीर बीमारियों से बचाता है। इसलिए सर्दियों के दिनों में शकरकंद का सेवन फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कहते हैं न कि अति किसी भी चीज की बुरी होती है, शकरकंद के अधिक सेवन के मामले में भी यह बात लागू होती है।
दरअसल, शकरकंद का अधिक सेवन कुछ स्वास्थ्य परिस्थितियों में बेहद हानिकारक होता है। इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं शकरकंद का अधिक सेवन किन परिस्थितियों में हानिकारक हो सकता है और किन लोगों को इसके सेवन से परहेज करना चाहिए।
किडनी संबंधी रोग किडनी के रोगियों के लिए शकरकंद घातक है। दरअसल, शकरकंद में काफी अधिक मात्रा में ऑक्सलेट पाया जाता है, जो कि पथरी की समस्या को बढ़ाने का काम करता है। असल में ऑक्सलेट एक कार्बनिक अम्ल है जो गुर्दे में कैल्शियम जैसे खनिजों से जुड़ कर पथरी का निर्माण करता है। इसलिए अगर किसी को किडनी से जुड़ी कोई समस्या है तो उसे शकरकंद का सेवन सीमित रूप से करना चाहिए। वहीं पथरी की समस्या से पीड़ित लोगों को तो भूलकर भी शकरकंद का सेवन नहीं करना चाहिए।
हार्ट स्टोक का खतरा शकरकंद में पोटैशियम और मैग्निशियम जैसे खनिज तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में जब आप शकरकंद का अधिक सेवन करते हैं तो इसके कारण शरीर में पोटैशियम की मात्रा बढ़ने से हाइपरकलेमिया की स्थिति बनती है, जिससे हार्ट स्टोक का खतरा बढ़ता है।
सिर दर्द की समस्या शकरकंद में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, ऐसे में जब आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो विटामिन ए की अधिकता के कारण सिर दर्द, चक्कर आना और मतली की समस्या पेश आ सकती है। इसके साथ ही शकरकंद का अधिक माइग्रेन की समस्या को बढ़ाने का भी काम करता है। इसलिए अगर आपको सिर में दर्द की समस्या बनी रहती है तो आपको शकरकंद के अधिक सेवन से बचना चाहिए।
पेट की परेशानियां शकरकंद में मैनिटोल काफी मात्रा में पाया जाता है जो एक तरह का शुगर अल्कोहल है। शरीर में इसकी अधिकता होने से पेट संबंधी परेशानियां बढ़ती हैं। ऐसे में आप शकरकंद का अधिक सेवन करते हैं तो इसके कारण पेट में दर्द, सूजन और दस्त जैसी समस्याएं पेश आ सकती हैं।stomach pain
स्किन एलर्जी का खतरा वहीं शकरकंद में पाए जाने वाले मैनिटोल के चलते एलर्जी का खतरा भी काफी हद तक बढ़ जाता है। खासकर शकरकंद के अधिक सेवन के कारण स्किन एलर्जी की समस्या भी पेश आ सकती है। इसलिए अगर आपको किसी तरह की एलर्जी की दिक्कत है तो फिर आपको शकरकंद का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
उम्मीद करते हैं कि सेहत से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी और अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ शेयर करना न भूलें। वहीं अगर आपके पास भी सेहत से जुड़ी कोई समस्या या सवाल है तो आप हमें बता सकते हैं, हम आपकी समस्या के बारे में एक्सपर्ट से जानकारी हासिल कर आप तक पहुंचाएंगे। इसके लिए आप अपने सवाल हमें इस ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं।
Next Story