लाइफ स्टाइल

नई नवेली दुल्हन की ससुराल में पहली लोहड़ी हैं तो इन टिप्स को ट्राई करें, देखें photos

Tara Tandi
13 Jan 2022 3:17 AM GMT
नई नवेली दुल्हन की ससुराल में पहली लोहड़ी हैं तो इन टिप्स को ट्राई करें, देखें photos
x
लोहड़ी का त्योहार हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है। जिसकी तैयारियां पूरे जोरों के साथ होती है। नई फसल के मौसम के प्रतीक के रूप में इस त्योहार को मनाते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। लोहड़ी का त्योहार हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है। जिसकी तैयारियां पूरे जोरों के साथ होती है। नई फसल के मौसम के प्रतीक के रूप में इस त्योहार को मनाते हैं। जिसमे ढेर सारे लोग इकट्ठा होकर रात में इस त्योहार को धूम-धाम के साथ मनाते हैं। लोहड़ी का त्योहार परिवार में नए सदस्य के लिए बेहद खास होता है। फिर वो चाहे नई बहू हो या फिर नवजात शिशु। सब इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि पहली लोहड़ी यादगार रहे।


नई नवेली दुल्हन को इस दिन परिवार के सभी सदस्यों से मिलवाते हैं। साथ ही नवविवाहित जोड़ा इस दिन एक दूसरे से मेल खाते हुए कपड़े पहनते हैं। इस खास मौके पर नई नवेली दुल्हन को चमकदार कपड़े पहनने चाहिए। साथ ही चूड़ी, मेहंदी के साथ ही चोटी में नया परांदा भी लगाया जाता है।


पहली लोहड़ी मनाने वाली हैं तो सबसे पहले अपने लिए बेहतरीन कप़ड़े का चुनाव करें। जिसमे शरारा सेट से लेकर पटियाला सलवार कमीज तक हो सकता है। या फिर आप चाहें तो कुर्ते के साथ स्कर्ट को चुनें। ये ट्रेडिशनल होने के साथ ही खूबसूरत लुक देगा।

अपने आउटफिट से मैच करता हेयरस्टाइल चुनें। अगर आप बालों को करीने से बांधकर रखना चाहती हैं तो उसमे नया परांदा लगाएं। ये बिल्कुल ट्रेडिशनल लुक देगा। या फिर आप स्लीक लो बन भी ट्राई कर सकती हैं। साथ में मांगटीका के साथ इसे एक्सेसराइज करें। ये आपके पूरे लुक को शानदार बनाएगा।

कपड़ों के हिसाब से सही ज्वैलरी का चुनाव करें। आप चाहें तो केवल चांदबाली के साथ आउटफिट को मैच करें। या फिर आजकल ट्रेंड में चोकर नेकपीस हैं। जिन्हें पहन आप बेहद खूबसूरत लगेंगी। साथ ही बिना झिझक हैवी मेकअप ट्राई करें। पिंक रोजी चिक्स के साथ गोल्डन ग्लिटर की मदद से परफेक्ट लुक दें। वहीं ट्रेंड के हिसाब से न्यूड शेड की लिपस्टिक का चुनाव करें। कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स की मदद से पहली लोहड़ी पर सबसे खूबसूरत नजर आएंगी।




Next Story