लाइफ स्टाइल

दिवाली पर दिख जाएं यह जानवर तो माँ लक्ष्मी जरूर आती हैं घर

Shantanu Roy
3 Nov 2021 7:35 AM GMT
दिवाली पर दिख जाएं यह जानवर तो माँ लक्ष्मी जरूर आती हैं घर
x
आप सभी जानते ही होंगे कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दिवाली का पर्व बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 4 नवंबर को मनाया जाने वाला है।

जनता से रिश्ता। आप सभी जानते ही होंगे कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दिवाली का पर्व बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 4 नवंबर को मनाया जाने वाला है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। वहीं शकुन शास्त्र में लिखी बातों को माने तो दिवाली की रात अगर कुछ जीव घर में या घर के आसपास नजर आ जाएं तो किस्मत बदल जाती है और इसे माँ लक्ष्मी के आगमन का सूचक माना जाता है। आइए जानते हैं उन जीवों के बारे में।

बिल्ली- शकुन शास्त्र के मुकाबिक बिल्ली को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। कहा जाता है दिवाली की रात अगर घर में बिल्ली या घर के आसपास बिल्ली दिखाई दे तो ये मां लक्ष्मी के आने की सूचना होती है।
छिपकली- कहा जाता है छिपकली अगर दिवाली की रात घर में कहीं दिख जाए या घर के आस-पास कहीं दिख जाए तो यह काफी शुभ परिणाम देने वाला माना जाता है। कहते हैं यह भी माँ लक्ष्मी के आने की सूचना होती है।
उल्लू- उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है और यह दिवाली की रात को दिखाई दे जाए तो शुभ माना जाता है। जी हाँ, अगर आपको भी दिवाली की रात उल्लू दिखाई देता है तो इससे सालभर घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। इसके अलावा घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
छछूंदर- कहा जाता है छछूंदर का भी दिवाली के दिन दिखना अच्छा माना जाता है। जी हाँ, दिवाली की रात छछूंदर दिखना शुभ होता है। ऐसी मान्यता है कि उसके दिखने से घर की आर्थिक तंगी दूर होती है और परिवार के सारे बिगड़े काम बन जाते हैं।

गाय- हिन्दू मान्यताओं में गाय को माता कहा जाता है और गाय पूजनीय है। ऐसे में अगर आपको दिवाली की रात गाय नजर आती है तो समझ लीजिए आपके जीवन के कष्ट समाप्त होने जा रहे हैं।


Next Story