लाइफ स्टाइल

ठंड के कारण जोड़ों में हो रहा है दर्द तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स

Bhumika Sahu
2 Jan 2023 2:14 PM GMT
ठंड के कारण जोड़ों में हो रहा है दर्द तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स
x
सर्दियां शुरू होते ही इससे जुड़ी समस्याएं भी शुरू होने लगती हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सर्दियां शुरू होते ही इससे जुड़ी समस्याएं भी शुरू होने लगती हैं। जिनमें जोड़ों का दर्द भी शामिल है। इसके कारण व्यक्ति को चलने फिरने, सीढ़ियां उतरने या एक्सरसाइज करते टाइम पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है। अधिकतर मामलों में बढ़ती उम्र और हड्डियों का कमजोर होना ही इसके मुख्य कारणों में शामिल होता है, लेकिन अगर आपको जंक फूड की आदत है, तो आपको लंबे समय तक यह समस्या बने रहने का खतरा हो सकता है। डाइट में कुछ जरूरी बदलाव करके आप जोड़ों के दर्द (Joint pain) में जल्द ही रोक लगा सकती हैं।
हेल्थ शॉट्स के इस लेख में आज हम आपको बताएंगे कि इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए आपको किन चीजों का सेवन शुरू करना चाहिए।
लेकिन सबसे पहले जानते हैं इस समस्या के कुछ अनदेखे कारण ( causes of joint pain) –
कई बार लगातार हार्ड वर्कआउट करना या सर्दियों में शरीर अकड़ना भी जोड़ों के दर्द का कारण बन सकता है। लेकिन अगर लंबे समय से आपके साथ यह समस्या बनी हुई है, तो कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी इसका कारण हो सकती हैं।
मायो क्लिनिक की रिसर्च के मुताबिक बोन कैंसर के साथ हड्डियों का टूटना, लाइम डिजीज, अर्थराईटिस, मांसपेशियों में खिंचाव या हड्डियों से जुड़ी अन्य समस्याएं भी इसका कारण हो सकती हैं।
क्या कहती है रिसर्च
अर्थराईटिस फाउंडेशन की एक रिसर्च में सामने आया कि जोड़ों की समस्या में मेडिटेरियन डाइट सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकता है। क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने के साथ क्रोनिक डिजीज, जोड़ों की समस्याएं, अर्थराईटिस और वजन घटानें में भी मदद मिल सकती है।
Next Story