लाइफ स्टाइल

यात्रा के समय चक्कर आना और उल्टी हो तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

Tara Tandi
23 Jan 2022 11:08 AM GMT
यात्रा के समय चक्कर आना और उल्टी हो तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
x
यात्रा के समय चक्कर आना और निचली होना आम बात हो गयी है। बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें सफर का नाम सुनते ही चक्कर आने लगते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। यात्रा के समय चक्कर आना और निचली होना आम बात हो गयी है। बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें सफर का नाम सुनते ही चक्कर आने लगते हैं। उन्हें घूमने का तो शौक होता है लेकिन गंतव्य स्थान से पहले की यात्रा उनकी हिम्मत तोड़ देती है। ये समस्या कुछ मनोवैज्ञानिक है तो थोड़ी बहुत शारीरिक भी है।

क्या है इसे रोकने के उपाय:
पुदीने के रस: चाय में पुदीने का रस डालकर पीने से सफर आराम से कट जाता है, इसके अलावा आप अपने रुमाल पर पुदीने के रस की बूंदें छिड़कर कर सूंघते हुए जा सकते हैं।
अदरक की चाय: पुदीने के अलावा अदरक का रस भी एक बेहतर विकल्प है। आप रास्ते में अदरक की चाय पी सकते हैं या अदरक के रस से भरी टॉफी का सहारा ले सकते हैं।
सफर की परेशानी: इसके अलावा अगर आप रास्ते भर कोई किताब पढ़ते हुए जाएंगे या अपने आप को व्यस्त रखेंगे तो आपका ध्यान सफर की परेशानी से हट जाएगा।
हवा का आनंद: जिन लोगों को सफर के दौरान परेशानी होती है उन्हें खिड़की बंद करके कभी नहीं बैठना चाहिए, पीछे सीट करके आराम से बैठिए और हवा का आनंद उठाइए।


Next Story