लाइफ स्टाइल

पेट में अल्सर है तो जाने आसान उपाय

Apurva Srivastav
12 March 2023 2:36 PM GMT
पेट में अल्सर है तो जाने आसान उपाय
x
अगर आपको अल्सर की समस्या है, तो मूली का सेवन जरूर करें
पेट में बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण अल्सर की समस्या हो सकती है। अगर आप इनफ्लेमेटरी दवाईयों का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो भी आपको अल्सर की समस्या हो सकती है। समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो ये खतरनाक साबित हो सकता है। आइए आपको इस लेख में बताते हैं कि पेट में अल्सर होने पर डाइट में क्या शामिल करना चाहिए, जिससे आप जल्दी इस समस्या से छुटकारा पा सकें।
एलोवेरा का जूस पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में काफी सहायक है। इसमें मौजूद एंजाइम पेट की समस्या को दूर कर सकते हैं। अगर आप अल्सर से पीड़ित है, तो एलोवेरा के जूस का सेवन करें। ये इस समस्या में राहत दिलाने में मददगार हो सकता है।
केला
केला खाने से आपकी पाचन शक्ति मजबूत हो सकती है। इसमें भरपूर मात्रा में स्टार्च पाया जाता है। ये पेट में होने वाले गैस और जलन को शांत करने में मदद कर सकता है।
सेब
सेब को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है। इसमें फाइबर और अन्य कई आवश्यक तत्व पाये जाते हैं, जो पेट संबंधी बीमारी से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। अल्सर से राहत पाने के लिए सेब खाने की सलाह दी जाती है। ये बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है।
मूली
अगर आपको अल्सर की समस्या है, तो मूली का सेवन जरूर करें। इसमें एंटी अल्सर गुण मौजूद होते हैं, जिसके सेवन से इस समस्या में राहत मिल सकती है।
क्रैनबेरी का जूस
क्रैनबेरी शरीर को हेल्दी रखने में काफी सहायक है। ये पेट की समस्या को दूर करने में कारगर है। अगर आपको अल्सर से जूझ रहे हैं, तो क्रैनबेरी के जूस का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको आराम मिल सकता है।
दही
दही में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन शक्ति के लिए हेल्दी फूड माना जाता है। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आपके पेट को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।
Next Story