- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- पीरियड सही समय पर नहीं...
पीरियड सही समय पर नहीं आता तो ऐसे करें अनार का सेवन, मिलते है फायदे

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। महिलाओं के पीरियड्स देरी से होना बहुत आम है। महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स में उतार-चढ़ाव होते रहते हैं, जिसके चलते उन्हें अक्सर ही समय पर पीरियड्स न होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कुछ महिलाओं के शरीर में बहुत अधिक गर्मी के कारण भी पीरियड्स मिस हो जाते हैं, यह पित्त प्रकृति वाली महिलाओं में अधिक आम है। वर्तमान समय में अधिकांश महिलाएं अनियमित पीरियड्स की समस्या से जूझ रही हैं, और इससे छुटकारा पाने के लिए नए-नए उपाय ढूंढती रहती हैं। जिससे कि उनके पीरियड्स समय पर आ सकें। पीरियड्स महिलाओं के जीवन एक अहम हिस्सा है। यह उनके शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में भी काफी कुछ बताता है। यह सुनिश्चित करता है कि महिलाओं के प्रजनन तंत्र के अंदर सब कुछ ठीक है! अगर किसी महिला को समय पर पीरियड्स आते हैं तो इसका मतलब है कि वह स्वस्थ है, लेकिन अगर वह बार-बार समय पर पीरियड्स न होने या अनियमित पीरियड्स का सामना करती है तो इसका मतलब है कि उनके शरीर में कुछ गड़बड़ चल रही है।