लाइफ स्टाइल

शादी की तैयारियों में फीकी पड़ गई है चेहरे की चमक तो इन मेकअप टिप्स से आएगा त्वचा पर इंस्टेंट ग्लो

SANTOSI TANDI
21 Sep 2023 11:56 AM GMT
शादी की तैयारियों में फीकी पड़ गई है चेहरे की चमक तो इन मेकअप टिप्स से आएगा त्वचा पर इंस्टेंट ग्लो
x
इन मेकअप टिप्स से आएगा त्वचा पर इंस्टेंट ग्लो
मेकअप करना हम सभी बेहद पसंद करते हैं और इसके लिए आपको मार्केट में कई प्रोडक्ट्स भी आसानी से मिल जाएंगे। वहीं घर में शादी हो तो कामकाज का स्ट्रेस काफी हदतक बढ़ जाता है और इसी कारण हमारा चेहरा भी थका हुआ नजर आने लगता है। ऐसे में चेहरे का निखार भी कहीं खो जाता है और फंक्शन के समय तक चेहरा मुरझाने लगता है।
चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो कौन नहीं पाना चाहता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे मेकअप टिप्स जो आपके चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने में मदद करेगी। साथ ही बताएंगे मेकअप से जुड़े कुछ आसान हैक्स।
चेहरे को ड्युई लुक देने के लिए क्या करें
चेहरे पर इंस्टेंट निखार लाने के लिए आपको बेस मेकअप को ड्युई लुक देना बेहद जरूरी होता है।
इसके लिए आप ड्युई क्रीम का इस्तेमाल फाउंडेशन और कंसीलर लगाने से पहले कर सकती हैं।
आप चाहे तो लिक्विड हाइलाइटर की करीब 2 ड्राप फाउंडेशन में मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकती हैं।
ऐसा करने से आपका मेकअप लुक नेचुरल तरीके से ग्लोइंहग नजर आएगा।
आंखों को बड़ी दिखाने के लिए क्या करें
चेहरे की खोई हुई रोनक को वापिस लाने के लिए आई मेकअप में जान डालना बेहद जरूरी होता है।
इसके लिए आपको आई मेकअप को आंखों की शेप के अनुसार करना जरूरी होता है।
आप चाहे तो आई मेकअप में वॉल्यूम डालने के लिए ग्लिटर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
ग्लिटर्स के लिए आप बारीक पार्टिकल्स का इस्तेमाल करें।
मेकअप करते समय इन बातों का रखें ध्यान
मेकअप करने के लिए आप साफ-सुथरे धोये हुए ब्रश का ही इस्तेमाल करें।
ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल हमेशा गिला करके ही करें।
जल्दबाजी में मेकअप न करें अन्यथा प्रोडक्ट्स सही से ब्लेंड हो पाए और आपका लुक आकर्षक नजर आए।
अगर चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने के लिए ये मेकअप टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Next Story