लाइफ स्टाइल

क्या छोटे बच्चे पढ़ाई के वक्त हो जाते हैं चिड़चिड़े तो इन टिप्स की लें मदद

SANTOSI TANDI
5 Oct 2023 11:50 AM GMT
क्या छोटे बच्चे पढ़ाई के वक्त हो जाते हैं चिड़चिड़े तो इन टिप्स की लें मदद
x
वक्त हो जाते हैं चिड़चिड़े तो इन टिप्स की लें मदद
छोटे बच्चे क्या कर रहे हैं और क्या नहीं इस पर बचपन से ही ध्यान देना जरूरी हैं। कई बच्चे होते हैं उन्हें पढ़ना पसंद होता है। वहीं कई बच्चे ऐसे भी होते हैं जो बचपन से ही पढ़ाई के नाम से चिड़चिड़े हो जाते हैं। ऐसा आजकल के अधिकांश बच्चों के साथ हो रहा हैं। अगर आप भी अपने बच्चे के इस आदत से परेशान है तो हम आपको बताएंगे कि कैसे आप उनका मन पढ़ाई में लगा सकती हैं।
दोस्त बनकर पढ़ाएं
अपने बच्चे को पढ़ाते समय उन्हें डांटे नहीं बल्कि दोस्त बनकर उन्हें समझाएं। पढ़ाई और खेलने का समय बना दें जिससे कि उन्हें अपने गेम छोड़कर नहीं पढ़ना हो। ऐसा आपको बच्चों के साथ बचपन से ही करना चाहिए। अगर आप ऐसा करती हैं तो उनका मन पढ़ाई की और लगा रहेगा।
फन एक्टिविटी है जरूरी
बच्चों का मन पढ़ाई में लगाना चाहते है तो किसी भी चीज को पढ़ाने के लिए आप उन्हें एक्टिविटी भी करवा सकती हैं। जैसे की अगर आप उन्हें अक्षर सिखा रही है तो गेम के जरिए सिखाएं। आजकल यूट्यूब पर आपको ऐसे कई गेम के ऑप्शन मिल जाएगे। जिसकी मदद से आप अपने बच्चे का मन पढ़ाई में लगा सकती हैं। (बच्चों को ऐसे करें मैनेज)
पढ़ाई का महत्व समझाएं
आप उन्हे बचपन से ही पढ़ाई का महत्व समझाएं। ऐसे करने से बच्चे के मन में खुद से पढ़ने की ललक होने लगती हैं। उनसे पूछे की आपको बड़े होकर क्या बनना है। फिर बताएं कि अगर आप यह बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको रोजाना खुद से पढ़ना काफी ज्यादा जरूरी हैं। ऐसे में आपके बच्चे खुद से भी पढ़ना शुरु कर देगें। उन्हें कम उम्र से ही सही गाइडेंस मिलना काफी ज्यादा जरूरी हैं।
Next Story