लाइफ स्टाइल

अगर पिम्पल्स कर रहे है आपके चेहरे की खूबसूरती को कम तो अपनाए ये घरेलू उपाय

SANTOSI TANDI
14 Aug 2023 11:06 AM GMT
अगर पिम्पल्स कर रहे है आपके चेहरे की खूबसूरती को कम तो अपनाए ये घरेलू उपाय
x
कम तो अपनाए ये घरेलू उपाय
हर व्यक्ति का एक उम्र के साथ शारीरिक और मानसिक विकास होता हैं। जिसके चलते उनके शरीर और सोच में कई बदलाव आते हैं। उम्र के साथ ऐसा ही एक बदलाव आता है जिसमें समय-समय पर चेहरे पर पिम्पल निकल आते हैं, जो कि चेहरे की खूबसूरती को कम करते हैं। जिसके चलते सभी फिक्रमंद रहते हैं, खासकर लडकियां। इसलिए लड़कियों को पिम्पल की चिंता से मुक्त करने के लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ घरेलु उपाय जिनसे आप पिम्पल से मुक्ति पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन घरेलू उपायों के बारे में जो आपको पिम्पल से मुक्ति दिलाये।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा त्वचा के रोम छिद्र को खोलता है। हफ्ते मे 1 या 2 बार एक चमच बेकिंग सोडा मे पानी मिलाकर मुहासों पर लगाये और पांच से दस मिनट तक सुखाने के बाद धो ले।
कपूर और नारियल तेल
नारियल के तेल में कपूर मिला कर लगाने से पिम्पल्स के दाग धब्बे साफ़ होते है। ये लेप 10 – 15 मिनट लगाने के बाद फेस को धो ले, इस उपाय को 8 – 10 दिन करने पर पिम्पल के निशान साफ़ होने लगते है।
टमाटर का मास्क
आपको पिम्पल्स से छुटकारा दिलाने के लिए टमाटर से बना हुआ लेप एक बहुत ही बढ़िया उपाय है। इसके खातिर आप टमाटर को अच्छी तरह से ग्राइंडर की मदद से ग्राइंड कर लें और अपने फेस में 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद आप ठंडे पानी से बिना रगड़े हुए अपनी स्किन को साफ़ कर लें।
* कच्चा पपीता
कच्चा पपीता ले और उस को पीस दे। अब आप चाहे तो इस में टी ट्री आयल के 2 बूँद डाले और नीम का जल, गुलाब का जल और हल्दी मिलाये। पिम्पल हटाने के उपाय में यह उम्दा उपाय है।
एलोवेरा
इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टी आपके स्किन को चमकदार और पिम्पल्स से छुटकारा दिलाने में एक बहुत बड़ा रोल निभाती है। इसके खातिर आप ताजे एलो वेरा के जूस को अपने माथे में लगाए और 20 मिनट बाद धो दें।
मुलतानी मिट्टी और चंदन
चेहरे से कील मुंहासे, झुर्रियां और काले दाग धब्बे हटाने में चंदन एक उत्तम उपाय है। दूध और हल्दी पाउडर चंदन में मिला कर उबटन बना ले। इस उबटन को त्वचा पर लगाने से स्किन की जलन और कील मुंहासों का इलाज कर सकते हैं।
Next Story