लाइफ स्टाइल

वेट लॉस के लिए रेग्युलर नहीं, तो सप्ताह में कम से कम एक बार जरूर खाएं ये चीजें

Subhi
5 Nov 2022 1:20 AM GMT
वेट लॉस के लिए रेग्युलर नहीं, तो सप्ताह में कम से कम एक बार जरूर खाएं ये चीजें
x

जैसा कि सभी लोग जानते हैं कि वेट लॉस करना एक लम्बा प्रोसेस है, जो एक दिन में नहीं हो सकता। वेट लॉस करने के लिए आपको कई बातों का ख्याल रखना होता है। आपकी छोटी-छोटी आदतें भी वेट लॉस के लिए जिम्मेदार होती हैं। रोजाना की डाइट ही नहीं बल्कि आप सप्ताह में क्या खाते हैं, जिसका भी आपके वेट लॉस प्रोसेस पर काफी असर पड़ता है। कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें आप रोज नहीं भी खाएं, तो भी आपका वेट लॉस हो सकता है। रोजाना की जगह आपको इन चीजों को सप्ताह में एक बार खाना है।

अंडे

अंंडे की जर्दी में कोलीन और विटामिन डी जैसे तत्व पाए जाते हैं और अंडे की सफेदी में 4-6 ग्राम प्रोटीन होता है। ऐसे में आपको सप्ताह में कम से कम दो अंडे जरूर खाने चाहिए।

दही

दही कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है। आपको अगर डाइजेशन की प्रॉब्लम रहती है, तो आप दही को डाइट में शामिल कर सकते हैं। दही को कम से कम दो से तीन बार तो जरूर ही खाएं।

यह भी पढ़े - आपके प्रजनन स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है मार्जरी आसन, जानें इसके फायदे और करने का सही तरीका

मछली

मछली में हाई प्रोटीन होता है। आप अगर नॉनवेज खाना पसंद करते हैं, तो आपको सप्ताह में एक बार मछली जरूर खानी चाहिए। इसमें प्रोटीन के अलावा भी बहुत से विटामिन्स होते हैं।


Next Story