लाइफ स्टाइल

शरीर में आलस आता है तो करें ये काम

Apurva Srivastav
14 April 2023 2:54 PM GMT
शरीर में आलस आता है तो करें ये काम
x
शरीर में आलस आए तो क्या करें? Aalas Kaise Dur Kare
एक्सरसाइज करें
सुबह सुबह उठकर अपने दिन की शुरुवात एक्सरसाइज से करनी चाहिए। इससे शरीर का आलस दूर होता है। और आप पूरे दिन एनर्जी महसूस करते है। इसलिए रोजाना कम से कम 15 मिनट तक एक्सरसाइज करें।
नींद पूरी करें
यदि आप पूरे दिन आलस्य महसूस करते है तो इसके पीछे का कारण आपकी नींद पूरी नहीं होना है। ऐसे में एक व्यक्ति को कम से कम 8 घंटे की नींद तो लेनी ही चाहिए। रात को देर तक सोने की जगह आप सही समय पर सोए। ऐसे नींद का नियम बनाना से आपके अंदर का आलस पूरी तरह दूर हो जाएगा।
दही का सेवन करें
भोजन में दही का सेवन करना चाहिए। क्योंकि दही में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते है, जो शरीर के आलस को दूर करने में सहायक है। रोजाना दही का सेवन करने से शरीर ताजगी और एनर्जी महसूस करता है।
काम को बोझ न समझें
बहुत से लोग अपने काम को बोझ समझते है, और चिड़चिड़े होकर काम को करते है। ऐसे में अपने काम को बोझ न समझकर पूरे मन से करें। इससे आपका आलस दूर होगा।
सौंफ
सौंफ में आयरन, कैल्शियम, सोडियम और पोटेशियम पाया जाता है। जिससे शरीर की सुस्ती को दूर करने में मदद मिलती है। इसलिए रोजाना सौंफ का अपने भोजन के बाद सेवन करने।
ज्यादा पानी पिएं
आलस दूर करने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। एक व्यक्ति को दिन में 3 से 4 घंटे तक पानी जरूर पीना चाहिए। इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहता है, और आप चुस्त दुरुस्त बने रहते है।
ज्यादा न सोएं
कुछ लोग पूरे दिन भर सोते रहते है। ऐसे में हर वक्त सोने से शरीर पूरी तरह से आलस का अनुभव करता है। यदि आप 8 घंटे से ज्यादा सोते है और निश्चय ही आपके अंदर आलस आने लगेगा। इसलिए एक सोने का टाइम टेबल बना ले।
Next Story