लाइफ स्टाइल

किचन का काम बनाना हैं आसान तो घर ले आएं ये मॉडर्न उपकरण, होगी समय की बचत

SANTOSI TANDI
2 Sep 2023 10:02 AM GMT
किचन का काम बनाना हैं आसान तो घर ले आएं ये मॉडर्न उपकरण, होगी समय की बचत
x
होगी समय की बचत
सर्दियों के मौसम से अब मौसम परिवर्तन होने लगा हैं और तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मियों का आगमन शुरू हो गया हैं। मौसम में इस बदलाव से दैनिक जीवन में भी कई बदलाव आते हैं। खासतौर से देखा जा रहा हैं कि इन दिनों में घरों मे मच्छर बढ़ने लगे हैं। हांलाकि लोग इसके लिए कॉयल और लिक्विड रिफिल का इस्तेमाल करते हैं लेकिन वे इतनी असरदार नहीं होती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से मच्छरों के आतंक से छुटकारा मिलेगा। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
लैवेंडर होगा मददगार
लैवेंडर की महक काफी तेज होने के कारण मच्छर इससे दूर भागते हैं। ऐसे में आप सोने से पहले कमरे में लैवेंडर रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे मच्छर आपके कमरे में नहीं आएंगे।
नीम का तेल लगाएं
मच्छरों की समस्या से निजात पाने के लिए आप नारियल के तेल में नीम का तेल मिलाकर शरीर पर लगा सकते हैं। इसकी महक से मच्छर लगभग सात से आठ घंटो तक आपसे दूर रहेंगे।
नीलगिरी का तेल होगा असरदार
नीलगिरी का तेल मच्छरों को भगाने का बेहद असरदार उपाय है। इसकी तेज खुशबू से मच्छर दूर रहना पसंद करते हैं। ऐसे में मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए नीलगिरी के तेल में नींबू का रस मिलाकर बॉडी पर लगा लें। ये नुस्खा मच्छरों को दूर रखने के साथ-साथ त्वचा में भी ग्लो लाने का काम करता है।
लहसुन का करें इस्तेमाल
लहसुन की तेज महक से भी मच्छर दूर रहना पसंद करते हैं। इसलिए मच्छरों को भगाने में लहसुन काफी मददगार हो सकता है। इस नुस्खे को तैयार करने के लिए सबसे पहले लहसुन को पीस कर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को थोड़े से पानी में डालकर उबाल लें। पानी में लहसुन का रस उतर जाने के बाद घर के सभी कोनों में इस पानी का छिड़काव कर दें। इससे मच्छर घर में नहीं आएंगे।
कपूर है मच्छरों का रामबाण इलाज
गर्मियों में मच्छर अक्सर इतना परेशान कर देते हैं कि इसके चलते आप भरपूर नींद नहीं ले पाते हैं। लेकिन कूपर इस परेशानी को आसानी से हल कर सकता है। इसके लिए सोने से पहले कमरे में कपूर जलाकर रख दें। इसकी महक से मच्छर भाग जाते हैं और आप आराम से चैन की नींद सो सकते हैं।
Next Story