लाइफ स्टाइल

गर्म चाय गिर गई तो अपनाएं ये remedy, जलन से मिलेगा राहत

Sanjna Verma
25 Aug 2024 1:24 PM GMT
गर्म चाय गिर गई तो अपनाएं ये remedy, जलन से मिलेगा राहत
x
होम रेमेडी Home Remedy: रोजमर्रा के काम करते वक्त कई बार लापरवाही की वजह से हाथ-पांव जल जाता है। रसोई में खाना बनाते वक्त गर्म कुकर छू जाना, तवा या कढ़ाही जैसे बर्तनों के छू जाने पर जलन हो जाती है और कई बार लाल हो जाता है। यहीं नहीं गर्म चाय-कॉफी गिरने पर भी बच्चों के जलन होने लगती है। रोजमर्रा में अगर इस तरह से हल्का जल जाए तो दादी मां का नुस्खा बड़ा काम आता है। अगर जलने पर फफोला नहीं पड़ा है तो ये
काम
करने से राहत मिल सकती है।
असरदार है दादी मां का नुस्खा
घर में किसी को हल्का-फुल्का जल जाए और जलन होने लगे तो उस जगह पर गेंहू के आटे में दही मिलाक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को जली वाली जगह पर लगाकर छोड़ दें। इससे स्किन पर होने वाली जलन से राहत मिलती है। ध्यान रहे कि जलने पर फफोले ना पड़े हों।
पानी से धोएं
हल्का जलने पर फौरन उस जगह को ठंडे बहते पानी से धोना चाहिए। ऐसा करने से जलन कम होती है और थोड़ी राहत मिलती है। लेकिन इस काम को थोड़ी देर ना करें बल्कि करीब 5-10 मिनट तक लगातार पानी डालते रहें। नहीं तो फफोले पड़ने का डर हो जाता है।
नारियल का तेल लगाएं
अगर भाप से जल गया है और घाव नहीं केवल लाल हुआ है तो उस जगह पर पानी से धोने के बाद सुखाएं और नारियल का तेल लगा लें। इससे भी जलन में राहत मिलती है।
एलोवेरा जेल लगाएं
ठंडे फ्रिज में रखे बिना Chemical वाले एलोवेरा जेल को भी लगाने से भी जलन में राहत मिलती है। हल्की-फुल्की जलन में ये घरेलू नुस्खे फौरन राहत दिलाने में मदद करते हैं।
Next Story