लाइफ स्टाइल

खाना खाने के बाद अगर बनती है गैस तो करें ये उपाय

Mohammed Raziq
4 Aug 2023 6:13 PM IST
खाना खाने के बाद अगर बनती है गैस तो करें ये उपाय
x
बनती है गैस तो करें ये उपाय
अक्सर कुछ लोगो में खाने पीने के बाद पेट फूलने की समस्या हो जाती है जिससे वो परेशान रहते है। पेट फूलने से लोग विचलित से रहते है। कुछ लोगो का मानना है की ज्यादा खाना खा लेने से पेट फूलने की समस्या हो जाती है। लेकिन ऐसा जरूरी है की पेट फूलने की समस्या खाने की वजह से ही होती है बल्कि इसकी वजह एक और भी है की लोग खाते ही सो जाते है और जिसकी वजह से गैस बन जाती है जो पेट फूलने का कारण बनती है। इसलिए डॉक्टर्स के द्वारा कहा भी जाता है की खाते ही नहीं सोना चाहिए। खाना खाते ही सोना कई बीमारियों को जन्म देता है। इस समस्या से निदान चाहते है तो अपनाये घर के इन नुस्खों को जिनसे इस परेशानी से इस परेशानी को दूर किया जा सकता है। तो जानते है इस बारे में....
1. खाना खाते ही बैठने की बजाए 10-15 मिनट चले जिससे खाना पच जायेगा और पेट भी नहीं फूलेगा।
2. पेट फूलने का कारण है खाते ही सोना जिसकी वजह से पेट में गैस बनती है, जो पेट को फुला देती है। इसलिए अदरक का सेवन करे। जिस की वजह से इस समस्या में राहत मिल सकती है।
3. पेट फूलने की समस्या से निदान के लिए व्यायाम को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। क्योकि व्यायाम प्राकृतिक इलाज है।
4. वैसे तो खाना खाते ही बैठना नहीं चाहिये लेकिन फिर भी आप बैठते है तो अपने पंजो को मोड़कर बैठे जिससे पाचन तंत्र सही तरह से काम करेगा।
5. वैसे तो पानी शरीर के लिए अमृत के समान है लेकिन पानी को खाना खाते ही नहीं पीना चाहिए। क्योकि इससे पेट फुलता है।
Next Story