लाइफ स्टाइल

अगर वक्त-बेवक्त निकलती है गैस, तो इस आयुर्वेदिक नुस्खे को जरूर आजमाएं

SANTOSI TANDI
29 Jun 2023 8:10 AM GMT
अगर वक्त-बेवक्त निकलती है गैस, तो इस आयुर्वेदिक नुस्खे को जरूर आजमाएं
x
अगर वक्त-बेवक्त निकलती है गैस,
हमारी लाइफस्टाइल कुछ ऐसी हो गई है कि अब गैस और ब्लोटिंग बहुत ही आम समस्या हो गई है। ज्यादा बैठे रहने के कारण हमारा शरीर कई तरह की बीमारियों का शिकार बनता है। गैस और ब्लोटिंग के लिए अगर बहुत ज्यादा दवाएं खाई जाएं, तो यह शरीर के लिए अच्छा नहीं होता। ऐसे में बेहतर होगा कि आप कुछ देसी नुस्खों को आजमाएं। वैसे तो ये नुस्खे हमारे शरीर को नेचुरल तरीके से हील करने में मदद करते हैं, लेकिन कई लोगों को यह सूट नहीं करते।
आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ा नुस्खा शेयर किया है। उनके मुताबिक किचन का एक इंग्रीडिएंट ऐसा भी है जिससे गैस की समस्या को काबू किया जा सकता है।
ब्लोटिंग के लिए बेस्ट किचन इंग्रीडिएंट
डॉक्टर दीक्षा के अनुसार हींग का इस्तेमाल आप ब्लोटिंग को कम करने और गैस को निकालने के लिए कर सकते हैं। इसका स्वाद भले ही आपको अच्छा ना लगे, लेकिन इसकी तासीर काफी हल्की होती है जिसके कारण यह पचने में आसान होती है। यह शरीर के अग्नि तत्व को बढ़ाती है जिससे हमारे पेट में डाइजेस्टिव जूस ज्यादा बनते हैं। अगर किसी को कफ और वात दोष हो रहा है, तो हींग को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
डॉक्टर दीक्षा बताती हैं कि नॉर्मल खाने में हींग के इस्तेमाल के साथ-साथ आप इसे अलग तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि ब्लोटिंग, पेट में भारीपन और पेट दर्द कम होगा।
हींग को छाछ के साथ मिलाकर लिया जा सकता है।
हींग को दाल के साथ-साथ कम तेल वाली सब्जियों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
हींग को देसी घी के साथ मिक्स किया जा सकता है।
हींग को 1 चम्मच देसी घी के साथ मिलाकर लिया जाता है।
एक दिन में कितनी हींग लेना है लाभकारी?
डॉक्टर दीक्षा ने अपनी पोस्ट में हींग के डोज के बारे में भी जानकारी दी है। उनके हिसाब से एक दिन में एक वयस्क को 500 मिली ग्राम यानी आधे ग्राम से ज्यादा हींग नहीं लेनी चाहिए। आप किसी भी फॉर्म में इसे लें इसका डोज ज्यादा नहीं हो सकता। ज्यादा हींग खाने से भी कई तरह के नुकसान होते हैं। आपका पेट खराब होने के साथ-साथ एक्ने की समस्या, पीरियड्स में दिक्कत, बालों का झड़ना, ब्लड प्रेशर की दिक्कत आदि हो सकती है।
दिन में किस वक्त खाएं?
हींग लेने का सही समय मील्स के दौरान होता है। यानी जब भी आप खाना खा रहे हों तब ही हींग खाएं। इसे या तो खाने के पहले निवाले के साथ खाया जा सकता है या फिर खाने के आखिरी निवाले के बाद। अगर आपने सब्जी या दाल में हींग मिलाई है, तो अलग से हींग ना खाएं।
हींग के फायदे
डॉक्टर दीक्षा के अनुसार हींग शरीर के ब्लॉकेज कम करी है। इससे वात दोष यानी गैस की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है। पाचन के लिए यह बेस्ट है। इसे दिल की समस्या के लिए भी उपयोग किया जा सकता है। दरअसल, हींग की वजह से ब्लड थिनिंग होती है जो हाई बीपी के मरीजों के लिए अच्छी हो सकती है। आंखों के लिए भी हींग लेना फायदेमंद साबित हो सकता है।
बच्चों के मामलों में पेट के कीड़ों और कब्ज जैसी समस्याओं के लिए भी हींग खाना अच्छा होता है।
किन लोगों को नहीं खानी चाहिए हींग?
हींग की तासीर काफी गर्म होती है। इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं को इसे नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा, ऐसे लोग जिन्हें बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होती है, शरीर में सूजन बनी रहती है उन्हें भी हींग नहीं खानी चाहिए।
अपनी डाइट में कोई भी बदलाव करने से पहले आपको एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। देसी नुस्खे असरदार तो होते हैं, लेकिन सभी को सूट नहीं करते। डॉक्टर आपको हेल्थ कंडीशन के हिसाब से बेहतर सलाह दे पाएगा।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story