लाइफ स्टाइल

बोगनवेलिया के पौधे पर नहीं आ रहे फूल तो इन टिप्स की लें मदद

SANTOSI TANDI
19 Sep 2023 10:26 AM GMT
बोगनवेलिया के पौधे पर नहीं आ रहे फूल तो इन टिप्स की लें मदद
x
फूल तो इन टिप्स की लें मदद
बोगनवेलिया पर लगे फूलों से पूरा गार्डन महक उठता है। बोगनवेलिया पर एक साथ ढेर सारे फूल आते हैं और यही इस पौधे की खासियत है। हालांकि, कई बार बोगनवेलिया पर फूलों की संख्या धीरे-धीरे कम होने लग जाती है। इसके पीछे का कारण क्या है, इस आर्टिकल में जानें।
बोगनवेलिया के लिए सही मिट्टी कैसे चुने
बोगनवेलिया के लिए सही मिट्टी का चुनाव करना जरूरी है। ज्यादा पानी और नमी वाली मिट्टी बोगनवेलिया के लिए ना चुने। साथ ही मिट्टी में थोड़ी रेत भी मिलाएं। इससे पौधे की ग्रोथ जल्दी और अच्छे से होती है। (पौधों की मिट्टी में क्या मिलाएं)
बोगनवेलिया के लिए कैसा गमला चुने
बोगनविलिया लगाते वक्त सही गमला चुने। बोगनवेलिया का पौधा अच्छे से ग्रो करे इसके लिए जरूरी है कि इसकी जड़ें छोटे गमले में सीमित हों। इसलिए कोशिश करें कि आप सही कंटेनर चुने और साथ ही उसके नीचे होल भी करें। इससे ऑक्सीजन आसानी से पास हो जाती है।
क्या बोगनवेलिया को धूप लगा सकते हैं
कुछ लोग बोगनवेलिया को ज्यादा तो कुछ कम धूप लगाते हैं, जो गलत है। ऐसा करने से बोगनवेलिया के फूल या तो मुरझा जाते हैं या आते ही नहीं है। कम से कम 6 घंटे की धूप बोगनवेलिया को जरूर लगवाएं। साथ ही ज्यादा धूप लगने से भी बचे।
इन सभी टिप्स के अलावा बोगनवेलिया को ज्यादा पानी देने से भी बचे। ऐसा करने से पौधे को नुकसान पहुंचता है। वहीं अगर बारिश का मौसम है, तो आप पौधे में पानी में डालें। बरसात में पौधों को खुद ब खुद पानी मिल जाता है।
बोगनवेलिया के लिए खाद
बोगनवेलिया में बहुत से लोग खाद नहीं डालते हैं। ऐसा करना गलत है। कम से कम 2 हफ्ते में 1 बार बोगनवेलिया में खाद जरूर डालें। केले और फलों के छिलके को मिलाकर आप घर में भी खाद बना सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Next Story