लाइफ स्टाइल

वर्क फ्रॉम होम से थक जाएंगी आंखें तो आजमाएं ये टिप्स

Bhumika Sahu
29 Jan 2022 6:50 AM GMT
वर्क फ्रॉम होम से थक जाएंगी आंखें तो आजमाएं ये टिप्स
x
वर्क फ्रॉम होम में कमर से लेकर कंधे तक का दर्द होता है। इसके पीछे कई कारण होते हैं, सबसे इम्पोर्टेंट होते हैं पॉजिशन। इसके अलावा आंखों का दर्द भी काफी ज्यादा परेशान कर देने वाला होता है। पूरे दिन लैपटॉप पर नजरों को टिकाए रखना काफी मुश्किल भरा हो सकता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वर्क फ्रॉम होम में कमर से लेकर कंधे तक का दर्द होता है। इसके पीछे कई कारण होते हैं, सबसे इम्पोर्टेंट होते हैं पॉजिशन। इसके अलावा आंखों का दर्द भी काफी ज्यादा परेशान कर देने वाला होता है। पूरे दिन लैपटॉप पर नजरों को टिकाए रखना काफी मुश्किल भरा हो सकता है। इसके अलावा भी कई ऐसे काम होते हैं जो फोन के जरिए होते हैं। ऐसे में बार-बार फोन को चेक करना पड़ता है। अक्सर ज्यादा लैपटॉप और फोन चलाने से आंखों की रेडनेस, जलन और सूजन होने लगती है। ऐसे में आपको अपनी आंखों को आराम देने की जरूरत होती है। ऐसे में आप चाहें तो कुछ घरेलू चीजों को अपना सकते हैं। आंखों को सूदिंग इफेक्ट देने के लिए इन टिप्स को अपना सकते हैं।

आलू से कम होगी थकान
कच्चा आलू आंखों पर लगाने से थकान को दूर करने में मदद मिलती है। कच्चा आलू आंखों को ठंडक देता है। आलू को लेकर कद्दूकस करें, फिर इसे अपनी आंखों को बंद करके रखें। कम से कम 20 मिनट तक रखें। इससे आपकी आंखों की थकान दूर होगी और डार्क सर्कल्स से भी छुटकारा मिलेगा।
खीरें से दें आंखों को आराम
थकी आंखों को ठीक करने के लिए खीरा हमेशा से ही मददगार रहा है। इसमें डी-टॉक्सिफाइंग और डायूरेटिक प्रोपर्टीज होती हैं। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। खीरे को लेकर उसके स्लाइस काट लें, फिर आंखों को बंद करके उन पर खीरे की एक स्लाइस रखें। फिर इसे 15 से 30 मिनट के लिए आंखों पर रखें और फिर कुछ देर रिलैक्स करें।
टी बैग्स का करें यूज
आंखों को आराम देने के लिए आप टी बैग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमे एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आंखों की सूजन को भी ठीक करता है। इसके लिए यूज की हुई टीबैग्स को निचोड़ कर फ्रीजर में रखें। फिर आंखों पर 10 मिनट के लिए लगाएं।


Next Story