लाइफ स्टाइल

बारिश के मौसम में अगर कपल्स हनीमून पर जाना चाहते हैं तो चुन सकते हैं ये रोमांटिक मानसून डेस्टिनेशन

Tara Tandi
4 July 2022 11:56 AM GMT
बारिश के मौसम में अगर कपल्स हनीमून पर जाना चाहते हैं तो चुन सकते हैं ये रोमांटिक मानसून डेस्टिनेशन
x
बारिश को प्यार और रोमांस का मौसम माना जाता है। इस मौसम में कपल्स एक दूसरे के और करीब आ सकते हैं। रिमझिम बरसात में प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ भीगते हुए मस्ती करते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बारिश को प्यार और रोमांस का मौसम माना जाता है। इस मौसम में कपल्स एक दूसरे के और करीब आ सकते हैं। रिमझिम बरसात में प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ भीगते हुए मस्ती करते हैं। एक छतरी के नीचे कपल एक साथ घूमते फिरते हैं। शाम की ठंडी हवाओं और हल्की बारिश की फुहार के बीच बालकनी पर बैठ चाय पीते हैं और एक दूसरे के साथ वक्त गुजारते हैं। लेकिन अगर इसी मौसम में आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हों या जिन कपल्स की नई शादी हुई है, वह मानसून में हनीमून पर जाने की सोच रहे हैं, उन्हें ऐसी जगह का चयन करना चाहिए जो उनके रोमांस को अधिक बढ़ा दें। मानसून में घूमने के लिए भारत में कई जगहें बहुत खूबसूरत हैं। अगर कपल्स बारिश के मौसम में हनीमून पर जाना चाहते हैं तो इन रोमांटिक मानसून डेस्टिनेशन का चयन कर सकते हैं।

केरल के रोमांटिक डेस्टिनेशन
दक्षिण भारत का राज्य केरल मानसून में घूमने के लिए परफेक्ट है। केरल हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर राज्य है। मानसून में कपल केरल घूमने जा सकते हैं। केरल के मुन्नार शहर और कोवलम शहर में कपल्स घूमने के लिए जा सकते हैं। मुन्नार केरल का खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां कपल एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। वहीं कोवलम हनीमून के लिए परफेक्ट जगह मानी जाती है। यहां आयुर्वेदिक कपल्स स्पा और शाम में बोटिंग पर जा सकते हैं। कपल्स के बीच रोमांस को बढ़ाने में ये दोनों ही जगहें बेस्ट हैं।
शिलॉन्ग में कपल
पर्यटकों का पसंदीदा मेघालय का शिलांग शहर कपल्स के लिए भी परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन है। मानसून में शिलांग जाने का फैसला सही रहेगा। बारिश में यहां की हरियाली और पहाड़ों की खूबसूरती बढ़ जाती है। कपल बारिश के मौसम में शिलांग के सुंदर झरने को देखने जा सकते हैं। यहां के शांत माहौल में कपल को एक दूसरे के साथ यादगार समय बिताने का शानदार मौका मिलेगा।
मानसून में लद्दाख ट्रिप
नई शादी हुई है और पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर जाने की सोच रहे हैं तो मानसून में लद्दाख की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। बारिश के मौसम में बहुत कम लोग लद्दाख जाते हैं। लेकिन हनीमून ट्रिप के लिए लद्दाख जाना बेहतर विकल्प हो सकता है। यहां आप पार्टनर के साथ टेंट लगाकर ठहर सकते हैं। कैमल सफारी का आनंद ले सकते हैं। पार्टनर के साथ बर्फीली पहाड़ियों पर घूमने का मजा कुछ अलग ही होगा।
कर्नाटक में मानसून ट्रिप
शादीशुदा लोग पार्टनर के साथ कर्नाटक के कुर्ग में घूमने जा सकते हैं। कुर्ग पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। बारिश में कुर्ग के झरने, झीलें, काॅफी के बागान बहुत मनमोहक दिखने लगते हैं। बारिश में कपल कुर्ग जाना चाहते हैं तो यह फैसला बेस्ट होगा। यहां आप पार्टनर के साथ ट्रेकिंग, घुड़सवारी, कॉफी बागानों के भ्रमण का लुत्फ उठा सकते हैं।
Next Story