लाइफ स्टाइल

इन संकेतों से पहचानें कि खराब हो गया है चिकन

SANTOSI TANDI
1 July 2023 7:43 AM GMT
इन संकेतों से पहचानें कि खराब हो गया है चिकन
x
इन संकेतों से पहचानें कि
जो लोग नॉन-वेजिटेरियन होते हैं, वे अक्सर चिकन खाना पसंद करते हैं। वे अक्सर अपने घर में चिकन की मदद से कई तरह की डिशेज बनाते हैं और सबके साथ बैठकर खाते हैं। इतना ही नहीं, इसे प्रोटीन का भी एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है और इसलिए अधिकतर लोग इसे खाना सेहत के लिए अच्छा मानते हैं। लेकिन कभी-कभी चिकन खाने के बाद व्यक्ति की तबियत भी खराब हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आपके द्वारा मंगवाया गया चिकन खराब हो चुका होता है।
आपको इसका पता ही नहीं चलता है और फिर जब इसका सेवन किया जाता है तो इसमें मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया हेल्थ पर नेगेटिव असर डालते हैं। इसलिए, हमेशा चिकन बनाने से पहले आपको यह अवश्य देखना चाहिए कि वह फ्रेश है भी या नहीं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो यह बताते हैं कि आपका चिकन खराब हो चुका है-
अजीब सी स्मेल आना
चिकन के खराब होने का सबसे पहला संकेत उसकी स्मेल से पता चलता है। जब चिकन खराब हो जाता है तो उसमें से एक बहुत तेज, खट्टी, सड़ी हुई स्मेल आती है। आपको पता होगा कि फ्रेश चिकन की लाइट स्मेल होती है। लेकिन जब वह खराब हो जाता है तो उसमें बैक्टीरिया विकसित हो जाते हैं, जिसके कारण उसमें से अजीब सी स्मेल आने लगती है।
अगर आपको अपने चिकन में ऐसी खट्टी या तेज स्मेल आती है तो ऐसे में आपको उसे खाने से बचना चाहिए। (ओवन से चिकन की बदबू कैसे करें दूर)
कलर का बदल जाना
चिकन के खराब होने पर उसके कलर में भी बदलाव आता है। अगर चिकन फ्रेश होता है तो उसका कलर पिंकिश़ कलर नजर आता है। लेकिन जब वह खराब हो जाता है तो इससे उसके कलर में भी चेंज आता है। आप देखेंगे कि इसके कलर में हरा या पीलापन नजर आता है। इतना ही नहीं, चिकन के कलर के बदलने के अलावा उसका टेक्सचर भी डल और स्लाइमी हो जाता है। यह संकेत होता है कि चिकन में हानिकारक बैक्टीरिया होने के कारण वह खराब हो चुका है।
फफूंदी नजर आना
चिकन को देखकर भी आप यह आसानी से पता लगा सकते हैं कि वह खराब हो चुका है। मसलन, जब आप उसे छूते हैं तो वह आपको अत्यधिक नरम व गूदेदार महसूस होता है। इतना ही नहीं, कभी-कभी चिकन के खराब होने पर फफूंदी भी नजर आ सकती है। ऐसे चिकन का भूल से भी सेवन नहीं करना चाहिए। अगर चिकन पर फंफूदी दिखती है तो उसे तुरंत फेंक देना चाहिए। (चिकन की गंध को दूर करने के हैक्स)
टेस्ट से चलेगा पता
कई बार सिर्फ देखकर लोग चिकन के खराब होने का पता नहीं लगा पाते हैं। ऐसे में चिकन को पकाकर भी आप उसके खराब होने का पता लगा सकते हैं। मसलन, जब आप चिकन को पकाते हैं और चखते हैं तो आपको उसका टेस्ट अलग महसूस होता है। आपको हल्का सा टेस्ट करने पर ही वह बासी या खराब महसूस होगा। ऐसे में आप इस चिकन को खाने या फिर सर्व करने से बचें।
तो अब अगर आपको यह संकेत नजर आएं तो समझ लीजिए कि आपका चिकन खराब हो गया है। ऐसे चिकन का भूल से भी सेवन ना करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story