- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- इन 5 तरीको से चेहरे पर...
लाइफ स्टाइल
इन 5 तरीको से चेहरे पर लगाई बर्फ देगी निखरी त्वचा
Mohammed Raziq
22 July 2023 7:43 PM IST

x
लगाई बर्फ देगी निखरी त्वचा
शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा है चेहरा। जिसका साफ़ और सुंदर रहना जरूरी होता है। क्यों की बिना दाग धब्बे वाली त्वचा सभी का अपनी और आकर्षित करती है। चेहरे की साज सजावट के लिए जरूरी नहीं की पार्लर जाकर ही चेहरे को सुंदर बनाया जा सकता है। इसके लिए घर की ही कुछ ऐसी चीज़ो को अपनाकर आप साफ़ और बेदाग त्वचा पा सकते है। इनमे बर्फ बहुत ही फायदेमंद होती है। बर्फ का पानी पीना सभी का अच्छा लगता है लेकिन इसे चेहरे पर भी लगाना अच्छा होता है। इससे चेहरा फ्रैश बना रहता है और दाग धब्बे भी दूर होते है। गर्दन और चेहरे पर इसको रोजाना लगाने से कालेपन को दूर किया जा सकता है। तो आइये जानते है चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे.......
1. चेहरे पर बर्फ लगाने से ब्लड-सर्कुलेशन बढ़ता है जो चेहरे में निखार लाती है। दिन में दो-तीन बार इसे लगाने से चेहरा हर समय तरोताजा लगता है। इससे झुर्रियां और बढ़ती उम्र के निशान कम होते हैं।
2. धूप में बाहर आने-जाने से चेहरा और गर्दन काला हो जाता है। इसको दूर करने के लिए दिन में एक बार बर्फ को चेहरे पर जरूर लगाना चाहिए। इससे स्किन सॉफ्ट हो जाती है, और सनबर्न से भी फायदा मिलता है।
3. आंखों के नीचे काले घेरे हो जाने पर बर्फ के इस्तेमाल कर काले घेरे की समस्या को दूर किया जा सकता है।
4. मुंहासे दूर करने के लिए बर्फ का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए बर्फ को चेहरे पर अच्छे से लगाए तो इस समस्या से राहत मिलती है।
5. मेकअप से पहले चेहरे पर अच्छी तरह बर्फ लगा लेनी चाहिए और तौलिए से चेहरे को साफ करने के बाद ही मेकअप करना चाहिए। इससे अधिक समय तक चेहरा वैसा ही रहेगा।
Next Story





