लाइफ स्टाइल

यहां मिला कोरोना वायरस का हाइब्रिड वैरिएंट, पढ़ें पूरी जानकारी

Deepa Sahu
31 May 2021 3:58 PM GMT
यहां मिला कोरोना वायरस का हाइब्रिड वैरिएंट, पढ़ें पूरी जानकारी
x
कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है।

नई दिल्ली, कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। इस वायरस के नए स्ट्रेन के चलते संक्रमितों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। वर्तमान समय में रोजाना दो लाख से अधिक लोग संक्रमित हो रहे हैं। देशभर में संक्रमितों का इलाज युद्धस्तर पर जारी है। साथ ही टीकाकरण अभियान को भी तेज कर दिया गया है। इस बीच वियतनाम में कोरोना वायरस के हाइब्रिड वैरिएंट मिलने से चिंता की लेकर बढ़ गई है। ख़बरों की मानें तो वियतनाम में कोरोना वायरस का नया और हाइब्रिड वैरिएंट पाया गया है।

इसकी पुष्टि वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्री गुयेन टी. लोंग के बयान से होती हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि हाल के दिनों में संक्रमित मरीजों के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग से कोरोना वायरस के नए वैरिएंट का पता चला है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री गुयेन टी. लोंग ने संक्रमितों की संख्या के बारे में कुछ नहीं बताया है कि फ़िलहाल कितने लोग नए वैरिएंट से संक्रमित हैं। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए लोंग ने कहा कि यह भारत और ब्रिटेन के नए स्ट्रेन से मिलकर बना है। इसके लिए यह अब तक का सबसे खतरनाक वैरिएंट है।
हालांकि, वियतनाम में मिले हाइब्रिड वैरिएंट GISAID के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हुआ है। GISAID ग्लोबल इनिशिएटिव ऑन शेयरिंग ऑल इन्फ्लुएंज़ा डेटा, जीनोम अनुक्रमण साझा करने वाला मंच है। इसकी स्थापना विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा साल 2008 में की गई थी। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक सूची जारी कर कोरोना के खतरनाक वैरिएंट की जानकारी दी थी। इसमें ब्रिटेन, भारत, अफ्रीका और ब्राज़ील के वैरिएंट को सूचीबद्ध किया गया है। वर्तमान समय तक दक्षिण पूर्व एशिया में कोरोना वायरस के 7 नए वैरिएंट का पता चला है। B.1.222, B.1.619, D614G, B.1.17 ब्रिटेन वेरिएंट के रूप में जाना जाता है और B.1.351, A.23.1 और B.1.617.2 को भारतीय वेरिएंट के रूप में जाना जाता है। जानकारों ने वियतनाम के नए वैरिएंट के तेजी से फैलने की आशंका व्यक्त की है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Next Story