- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ऋतिक रोशन और सबा आजाद...

x
Mumbai मुंबई। अभिनेत्री सबा आजाद और ऋतिक रोशन कई समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं और वेकेशन की भी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। सोमवार को अभिनेत्री ने मजेदार वीडियो पोस्ट अपनी अपनी फेवरेट फूड लिस्ट शेयर की। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में दोनों एक रेस्टोरेंट में रामेन का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। वीडियो पोस्ट कर सबा ने लिखा, "दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं, एक वे जो जीने के लिए खाते हैं, और दूसरे वे जो खाने के लिए जीते हैं। हम दिल से दूसरी कैटेगरी में आते हैं। हमारी हर ट्रिप की सबसे बड़ी खासियत ये है कि हम साथ में नई-नई जगहों पर जाकर वहां के व्यंजन चखना पसंद करते हैं।
अभिनेत्री ने बताया कि वे दोनों कई सालों से साथ में घूम रहे हैं और जगह जगह जाकर वहां के व्यंजन भी चख रहे हैं। उन्होंने लिखा, "लेकिन अब हम पहली बार आप लोगों के साथ अपनी फेवरेट फूड की लिस्ट शेयर कर रहे हैं। सबा ने इस लिस्ट की शुरुआत स्पेन के बार्सिलोना शहर के एक जापानी रेस्टोरेंट से की। उन्होंने बताया कि उन्हें वहां का रामेन इतना पसंद है कि वे वहां पर दो बार जा चुके हैं और दूसरी बार तो उन्हें वहां पर एंट्री के लिए डेढ़ घंटे लाइन में खड़ा होना पड़ा था।
अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों को सलाह देते हुए बताया, "अगर आप कभी भी बार्सिलोना जाएं और अच्छा रामेन खाने का मन हो, तो यहां के जापानी रेस्टोरेंट जाएं। पोस्ट के आखिर में अभिनेत्री ने लिखा, "बार्सिलोना में बेस्ट रामेन यही है, याद रखना। ऋतिक ने पत्नी सुजैन से साल 2022 में तलाक लेने के बाद अभिनेत्री सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभिनेत्री उम्र में ऋतिक से काफी छोटी हैं। सबा आजाद अभिनेत्री होने के साथ-साथ गायिका और निर्देशक भी हैं। हाल ही में अभिनेत्री को फिल्म 'सॉन्ग ऑफ पैराडाइज' में देखा गया था। फिल्म की कहानी कश्मीर की पहली महिला प्लेबैक सिंगर रजिया बेगम की जिंदगी पर आधारित है।
Tagsसबा आजादऋतिक रोशनफेवरेट फूडबार्सिलोनारामेनडेटिंगवेकेशनसोशल मीडिया पोस्टसॉन्ग ऑफ पैराडाइजबॉलीवुडजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





