लाइफ स्टाइल

30 की उम्र में दिमाग कैसे करे तेज

Apurva Srivastav
18 March 2023 2:04 PM GMT
30 की उम्र में दिमाग कैसे करे तेज
x
बढ़ती उम्र में शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी की वजह से शारीरिक और मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
बढ़ती उम्र में शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी की वजह से शारीरिक और मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे स्मरण शक्ति कमजोर होने लगती है। अगर आप भी 30+ क्लब में शामिल हैं, तो और आपको भूलने की बीमारी है, तो दिमाग तेज करने के लिए इन चीजों का जरूर सेवन करें। आइए जानते हैं-
-चाय और कॉफी में कैफीन पाया जाता है। इसके लिए सीमित मात्रा और सही समय पर कॉफी का सेवन करें। इससे सेहत पर बुरा असर नहीं पड़ेगा। साथ ही मेमोरी भी बूस्ट होगी। आसान शब्दों में कहें तो 30 की उम्र में दिमाग शार्प करने के लिए रोजाना एक कप कॉफी जरूर पिएं।
- 30 की उम्र में दिमाग तेज करने के लिए ग्रीन टी का सहारा ले सकते हैं। इसमें एल-थिएनाइन पाया जाता है। एल-थिएनाइन एमिनो एसिड है, जो माइंड को एक्टिव रखता है।
-कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमाग के लिए फायदेमंद होता है। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए मछली का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से दिमाग तेज होता है।
-हल्दी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आप दिमाग तेज करने के लिए हल्दी वाला दूध पी सकते हैं। इसके सेवन से मस्तिष्क सही से काम करता है।
-अगर आप 30 की उम्र में दिमाग तेज करना चाहते हैं, तो रोजाना अखरोट का सेवन करें। इसमें भी ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिमाग को तेज करने में अहम भूमिका निभाता है।
-ब्रोकली सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें विटामिन बी, सी और के पाया जाता है। इससे मस्तिष्क सही से काम करता है। ब्रोकली में ग्लूकोसिनोलेट्स पाया जाता है, जिससे मेमोरी शार्प होती है। इसके लिए ब्रोकली का सेवन जरूर करें।
-आप दिमाग तेज करने के लिए कद्दू के बीज का भी सेवन कर सकते हैं। इसमें मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक पाया जाता है। इसके सेवन से एकाग्रता बढ़ती है। साथ ही दिमाग तेज होता है।
Next Story