लाइफ स्टाइल

अपनी शादी पर ऐसे बचाएं पैसे

SANTOSI TANDI
3 Oct 2023 12:21 PM GMT
अपनी शादी पर ऐसे बचाएं पैसे
x
ऐसे बचाएं पैसे
शादी का समारोह हर किसी की लाइफ का सबसे बेहतरीन पल होता है। हालांकि सभी लोग अपनी शादी में दिल खोलकर खर्च करना पसंद नहीं करते हैं। कई लोग बजट में शादी करना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप अपनी शादी में लाखों रुपये बचा सकती हैं।
सिंपल तरीके से करें शादी प्लान
आप सिंपल तरीके से अपनी शादी प्लान कर सकती हैं। इसके जरिए आप अपने लाखों रुपये बचा सकती हैं। आप अपनी शादी के फंक्शन को अलग- अलग ना करके आप चाहे तो उसे एक साथ भी कर सकती हैं। इससे आपको वेन्यू ज्यादा दिनों के लिए बुक नहीं करना होगा। इसके जरिए भी आप अपने पैसे बचा सकती हैं।
ज्यादा मेहमानों को ना दे न्योता
शादी अगर सिंपल तरीके से करना है तो ज्यादा मेहमानों को क्यों बुलाना। कम मेहमानों को अगर आप बुलाती हैं तो आपको खर्च आसानी से कम हो सकता है। कोशिश करें की आप अपनी शादी में अपने करीबी को ही बुलाएं। दूर के रिश्तेदारों को आप ना बुलाएं ताकि आपका खर्चा कम हो सकें।
शादी की शॉपिंग ध्यान से करें
शादी का सबसे ज्यादा खर्च शादी की शॉपिंग में होता हैं। ऐसे में शॉपिंग करने जाने से पहले आपको लिस्ट तैयार करनी चाहिए कि आपको किन चीजों की कितनी जरूरत हैं। इसके बाद ही आपको शादी की शॉपिंग प्लान करनी चाहिए।
देसी पकवान बनाए
अपनी शादी में बर्गर- पिज्जा की जगह आप चाहे तो देसी पकवान भी बना सकती हैं। देसी वेजिटेरियन खाना आपका काफी पैसा बचा सकता है। सादा खाने का विकल्प रखें। इसके जरिए आप अपने काफी पैसे बचा सकती हैं।
Next Story