लाइफ स्टाइल

हेयर फॉल की समस्या को कैसे करे दूर

Apurva Srivastav
15 March 2023 1:34 PM GMT
हेयर फॉल की समस्या को कैसे करे दूर
x
अगर आप हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं,
हेयर फॉल सामान्य समस्या है। बढ़ती उम्र में यह समस्या होती है। खासकर, 30 वर्ष की आयु के बाद बाल पकने और गिरने लगते हैं। असमय बालों के पकने और गिरने का मुख्य कारण तनाव, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, आनुवंशिकता, खराब दिनचर्या, गलत खानपान हैं। इसके लिए कम उम्र में भी हेयर फॉल की समस्या होती है। लंबे समय तक हेयर फॉल से व्यक्ति गंजा दिखने लगता है। अगर आप भी लगातार कम होते बालों से गंजे दिखने लगे हैं, तो हेयर फॉल की समस्या को दूर करने के लिए सिर में रोजाना ये तेल जरूर लगाएं। इससे हेयर फॉल में आराम मिलता है। आइए जानते हैं -
आर्गन ऑयल
अगर आप हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं, तो निजात पाने के लिए आर्गन ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई पाया जाता है। इन आवश्यक पोषक तत्वों से बालों को पोषण प्राप्त होता है। साथ ही हेयर फॉल की समस्या भी दूर होती है।
टी-ट्री ऑयल
हेयर फॉल की समस्या को दूर करने के लिए टी-ट्री ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी माइक्रोबियल के गुण होते हैं, जो स्कैल्प सूजन को कम करने और डैंड्रफ को रोकने में मददगार होते हैं। इससे हेयर फॉल की समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए रोजाना रात में सोते समय सिर में टी-ट्री ऑयल लगाकर मसाज करें।
जोजोबा ऑयल
आप हेयर फॉल की समस्या को दूर करने के लिए जोजोबा ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बालों को पोषण प्राप्त होता है। साथ ही बालों के विकास में भी सहयोग करता है। इसके लिए आप रात के समय में जोजोबा ऑयल लगाएं।
लैवेंडर ऑयल
इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो हेयर फॉल की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं। इसके लिए आप लैवेंडर ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सिर में लैवेंडर ऑयल लगाने से तनाव भी कम होता है।
Next Story