- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ऐसे करे दूर हेयर फॉल...

x
ग्रीन टी सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद है
खराब दिनचर्या, गलत खानपान, तनाव, प्रदूषण और हार्मोन असंतुलन की वजह से हेयर फॉल की समस्या होती है। इसके अलावा, शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी के वजह से यह भी परेशानी होती है। यह एक आनुवांशिकी रोग भी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो शरीर में विटामिन-सी की कमी की वजह से बाल गिरने और पकने लगते हैं। इसके लिए विटामिन-सी युक्त चीज़ों का अधिक से अधिक सेवन करें। इसके अलावा, हेयर फॉल की समस्या को दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों को जरूर अपनाएं। आइए जानते हैं-
प्याज
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो प्याज बालों के लिए रामबाण उपाय है। प्याज के रस को बालों के स्कैल्प में लगाने से फायदा मिलता है। इससे बाल काले, घने और मजबूत होते हैं। वहीं, नारियल तेल में प्याज का रस मिलाकर बालों पर लगाने से हेयर फॉल की समस्या दूर होती है। आप इस उपाय को अपना सकते हैं। इसके अलावा, प्याज के रस में शहद मिलाकर भी यूज कर सकते हैं। इस उपाय को करने से भी हेयर फॉल में आराम मिलता है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद है। साथ ही बालों के लिए भी ग्रीन टी दवा समान है। इसके इस्तेमाल से हेयर फॉल की समस्या में राहत मिलता है। इसके लिए आप 2-3 ग्रीन-टी बैग एक कप पानी में उबाल लें। अब उबले पानी को ठंडा होने दें। इस पानी से अपने बालों को धोएं। आप चाहे तो पानी में शैंपू मिक्स कर भी बालों को साफ कर सकते हैं। इस उपाय को करने से भी हेयर फॉल को रोकने में मदद मिलती है। साथ ही बाल घने, लंबे और काले होते हैं।
नीम
नीम सेहत के लिए वरदान साबित होता है। साथ ही नीम के पत्ते भी सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीइंफ्लामेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो डैंड्रफ और हेयर फॉल को दूर करने में सहायक होते हैं। इसके इस्तेमाल से दो मुंहे बालों की समस्या से भी निजात मिलता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story