लाइफ स्टाइल

कैसे हटाए अंडरआर्म्स का कालापन

Apurva Srivastav
18 April 2023 5:28 PM GMT
कैसे हटाए अंडरआर्म्स का कालापन
x
अंडरआर्म्स के कालेपन का इलाज - Treatment For Dark Underarms
अंडरआर्म्स में कालेपन का इलाज निम्न तरीकों से किया जा सकता है :
केमिकल पील्स का इस्तेमाल : जैसा कि हमने बताया कि मेलेनिन के अधिक उत्पादन की वजह से भी ब्लैक अंडर आर्म्स की समस्या हो सकती है। ऐसे में केमिकल पील्स के इस्तेमाल से पिगमेंटेशन को सुधार कर इस समस्या का इलाज किया जा सकता है (5)।
एंटीबायोटिक या एंटी बैक्टीरियल क्रीम : अगर अंडर आर्म्स का कालापन संक्रमण की वजह से है तो ऐसे में इसका इलाज एंटीबायोटिक या एंटी बैक्टीरियल क्रीम की मदद से भी किया जा सकता है।
SkinKraft आपके स्किन का पहले विश्लेषण करता है और तब आपकी स्किन को जंचने वाले प्रोडक्ट्स की सलाह देता है। कुछ सवाल, कुछ जवाब और कस्टमाइज्ड स्किन केयर सलाह आपकी। अपनी स्किन को जानें
अंडरआर्म्स का कालापन हटाने के लिए घरेलू उपाय – Home Remedies For Dark Underarms In Hindi
अंडरआर्म्स का कालापन हटाने के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट की जगह घरेलू नुस्खों की भी मदद ली जा सकती है। इसलिए यहां हम आपको अंडरआर्म्स का कालापन हटाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।
1. अरंडी का तेल
अंडरआर्म्स का कालापन हटाने के लिए अरंडी के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार, कैस्टर ऑयल त्वचा की उन गंदगियों को साफ करने में मदद कर सकता है, जो उसके कालेपन की वजह बनते हैं।
इसके लिए रोजाना नहाने से पहले अंडरआर्म्स में अरंडी का तेल लगाकर पांच मिनट तक मालिश करें।
2. हल्दी
त्वचा के लिए हल्दी का इस्तेमाल कई सालों से किया जाता रहा है। ऐसे में इसका इस्तेमाल अंडरआर्म्स के कालेपन के लिए भी किया जा सकता है। दरअस, हल्दी में करक्यूमिन नामक कंपाउंड मौजूद होता है। यह त्वचा में निखार लाने के लिए सहायक माना जाता है (6)।
इसके लिए एक चम्मच हल्दी में एक चम्मच दूध और एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं।
फिर उस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं और 15 मिनट बाद उसे धो लें।
3. एलोवेरा
स्किन के लिए एलोवेरा बेहद लाभकारी माना गया है। यह अंडरआर्म्स के कालेपन से भी छुटकारा दिला सकता है। दरअसल, एलोवेरा में मौजूद एलोसिन पिगमेंटेशन में सुधार कर सकता है, जिसके माध्यम से कालेपन की समस्या दूर हो सकती है (7)।
इसके लिए ताजा एलोवेरा के पत्ते को काटकर उसका जेल निकालें।
फिर उस जेल को अंडरआर्म्स पर लगाएं।
आप चाहें तो बाजार में मिलने वाले ऑर्गेनिक एलोवेरा जेल को भी इस्तेमाल में ला सकते हैं।
4. नींबू रस
जैसा कि हमने लेख में बताया कि डेड स्किन की वजह से भी अंडरआर्म्स काले हो सकते हैं। ऐसे में नींबू का इस्तेमाल उपयोगी साबित हो सकता है। दरअसल, नींबू एंटीसेप्टिक गुण से समृद्ध होता है, जो डेड स्किन को निकालने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, नींबू में एंटी बैक्टीरियल प्रभाव भी होता है, जो संक्रमण से त्वचा की रक्षा कर सकता है (8)।
इसके लिए एक नींबू लें और उसे बीच से काटें।
फिर उसका एक भाग लें और अंडरआर्म्स पर रगड़ें।
फिर 15 मिनट के बाद उसे धो लें।
5. मुल्तानी मिट्टी
जब भी बात त्वचा को चमकदार बनाने की होती है तो वहां मुल्तानी मिट्टी का नाम जरूर आता है। दरअसल, मुल्तानी मिट्टी डेड स्किन को बाहर निकाल गहराई से त्वचा की सफाई करती है (9)। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुछ हद तक अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर किया जा सकता है।
इसके लिए दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच नींबू का रस और पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं।
फिर उस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं।
10 मिनट बाद उसे धो लें।
Next Story