- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- मल त्यागने की परेशानी...

x
सुबह के समय अगर मल अच्छे से बाहर निकाल जाता है, जो काफी अच्छा फील होता है। वहीं, अगर मल त्याग में किसी तरह की परेशानी होती है तो सारा दिन खराब हो सकता है। मल त्याग की परेशानी मुख्य रूप से कब्ज और बवासीर की परेशानियों में होता है। शरीर में फाइबर और अन्य पोषक तत्वों की कमी के कारण मल त्यागने में परेशानी होती है। खाने में फाइबर युक्त आहार न शामिल करने की वजह से मल काफी ज्यादा टाइट हो जाता है, जिसकी वजह से आपको मल त्यागने में परेशानी होती है। अगर आप अपने मल को सॉफ्ट रखना चाहते हैं, जो आसानी से निकल जाए तो इसके लिए आपको महंगी-महंदी दवा की जरूरत नहीं है। बस 10 से 20 रुपये के नुस्खों से आप इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में मल त्यागने की परेशानी कम करने के कुछ नुस्खे
सुबह पिएं गर्म पानी के साथ नींबू
मल त्यागने की परेशानी को दूर करने के लिए गर्म पानी के साथ नींबू का सेवन करना काफी ज्यादा हेल्दी होता है। इसके लिए 1 गिलास गर्म पानी लें। इसमें 10 से 15 बूंदें नीबू के रस की डालें। इसके बाद इस पानी का सेवन करें। इससे मल त्यागने में आसानी होगी।
रात को पिएं 1 गिलास हल्दी वाला दूध
मल त्यागने में अगर आपको काफी समस्या होती है, तो रात से समय 1 गिलास हल्दी वाला दूध पिएं। यह मल त्यागने की परेशानी को काफी हद तक दूर कर सकता है। हल्दी में गट हेल्थ को सुधारने का गुण होता है। साथ ही यह आपकी इम्यून पावर को भी बूस्ट कर सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके गट हेल्थ में सुधार किया जाए, तो आप रोजाना 1 गिलास हल्दी वाला दूध लें। इससे मल त्यागने की परेशानी काफी हद तक कम होगी।
फाइबर युक्त आहार
मल त्यागने की परेशानी को कम करने के लिए आप अपने आहार में फाइबर युक्त साग-सब्जियों और फलों को शामिल करें। इसके लिए आप पालक, ब्रोकली, भिंडी गोभी के साथ-साथ संतरा, मौसमी जैसे फलों को आहार में जोड़ें। इससे मल त्याग की परेशानी काफ हद तक कम की जा सकती है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story