लाइफ स्टाइल

होली में आंखों पर रंगों से होने वाली नुकसान से किस तरह बचाएं

Tara Tandi
26 March 2021 1:00 PM GMT
होली में आंखों पर रंगों से होने वाली नुकसान से किस तरह बचाएं
x
होली का दिन है तो सारे गिले-शिकवे मिटाकर एक दूसरे को प्यार भरा गुलाल लगाना तो बनता ही है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। होली का दिन है तो सारे गिले-शिकवे मिटाकर एक दूसरे को प्यार भरा गुलाल लगाना तो बनता ही है। इस दिन भाई-बहन, दोस्त और रिश्तेदार एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। रंगों का खेल है तो सभी बेतकल्लुफ होकर एक-दूसरे को रंगने की फिराक में रहते हैं। कई बार होली के यह रंग आंखों में पहुंच जाते हैं और आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं। केमिकल और एसिड के प्रयोग से तैयार रंग जब आंखों में चले जाते हैं तो आंखों में बेहद जलन और खुजली पैदा करते हैं। कभी-कभी यह रंग आंखों की पुतली को भी नुकसान पहुंचाते हैं। आप भी होली के दिन रंगों में रंगना चाहते हैं साथ ही अपनी आंखों की हिफ़ाज़त करना चाहते हैं तो कुछ खास टिप्स को अपना कर अपनी आंखों की हिफ़ाज़त कर सकते हैं।

आंखों को रंगों से बचाने के लिए सरसो का तेल लगाएं:

आंखों को रंगों से बचाने के लिए आंखों के आस-पास सरसों का तेल या कोई क्रीम लगा लें। क्रीम लगाने से आंखों के आस-पास नमी बनी रहेगी। इस नमी के कारण जब कोई आपकी आंखों में रंग फेंकेगा तो यह पलकों पर ही चिपका जाएगा। हमारी पलक इतनी तेजी से झपकती है कि आंखों में रंग जाने का खतरा बहुत कम हो जाता है

सूखा रंग जाने के बाद पानी से नहीं वॉश करें:
आंखों में सूखा रंग बहुत हानिकारक हो सकता है। आंखों में सूखा रंग जाने के बाद अगर उसे पानी से वॉश किया जाता है तो यह रंग आंखों पर फैल जाएगा और रेटिना पर रंग होने के कारण आपको थोड़ी देर तक देखने में भी परेशानी होगी। इसलिए आंखों को पानी से वॉश नहीं करें बल्कि किसी आईक्लीनर ड्रॉप को पहले से खरीद कर रखें और आंख में पड़े रंग को साफ करने के लिए उसका प्रयोग करें।
आंखों को रगड़ने से परहेज़ करें:
आंखों में कुछ भी जाने पर हम आंखों को रगड़ना शुरू कर देते हैं, इससे आंखों में जलन पैदा कर सकती है। आंखों में रंग जाने के बाद उन्हें रगड़े नहीं बल्कि किसी सूती कपड़े से इसे हल्के हाथों से साफ करने की कोशिश करें।
गुलाब जल का इस्तेमाल करें:
आंखों को साफ करने के बाद भी अगर आंखों में जलन रहती है तो आप आंखों में गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर जलन देर तक रहे तो आप डाक्टर को दिखाएं।
प्रेग्नेंसी में मां और बच्चे दोनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं होली के रंग, ऐसे रहें सावधान
होली के दौरान सन ग्लास का इस्तेमाल करें:
आंखों को बचाने के लिए होली खेलने के दौरान सन ग्लास का इस्तेमाल करें। चश्मा का इस्तेमाल करेंगे तो रंग आंखों में नहीं जाएगा।
रंगों के हाथों से आंखों को नहीं छुएं:
अगर आपके हाथों में कलर लगा हो तो आप कलर के हाथों को आंखों पर नहीं लगाएं। हाथों का रंग आंखों में पहुंच कर परेशान कर सकता है।


Next Story