लाइफ स्टाइल

कम बजट में अपनी किचन को कैसे बनाएं अट्रैक्टिव

Ritisha Jaiswal
11 May 2022 1:19 PM GMT
कम बजट में अपनी किचन को कैसे बनाएं अट्रैक्टिव
x
किचन हमारे घर का सबसे खास हिस्सा होता है। ये ऐसी जगह है जो पूरे परिवार को जोड़े रखती है

किचन हमारे घर का सबसे खास हिस्सा होता है। ये ऐसी जगह है जो पूरे परिवार को जोड़े रखती है। घर की महिलाएं अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा किचन में ही गुजारती है, इसलिए उनके लिए किचन की अलग ही Value है। वह चाहती हैं कि उनके किचन सुंदर भी दिखे और पैसे भी ज्यादा खर्च ना हो। चलिए आज हम बताते हैं कि कम बजट में किचन को कैसे सजाएं।

अगर आपके किचन में खिड़की है तो उस पर प्लांट रख सकती हैं। इसमें आप धनिया , पदीना, करी पत्ता उगा सकते हैं।हैंगिग प्लांट्स भी आपकी किचन को सुंदर बनाने में मदद करते हैं। आप अलग-अलग शेल्फ पर इसे लगा सकते हैं।गर्मियों में किचन को कूल रखने के लिए आप आर्टिफिशियल ग्रास का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह देखने में काफी सुदंर लगेगा।
आप फ्लोरल प्रिंट पैटर्न वाले वॉलपेपर से भी किचन का मेकओवर कर सकते हैं।प्लेट्स पर खूबसूरत पेंटिंग बनाकर आप इसे दीवारों पर सजा सकती हैं। आप चाहें तो अलग-अलग रंगों वाली प्लेट्स का इस्तेमाल कर नया डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं।किचन की केबिनेट्स और स्लैब के बीच बने वॉल स्पेस पर हुक लगवाएं, फिर उसपर बर्तनों को हैंग करें। इससे किचन देखने में काफी अच्छा लगेगा


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story