लाइफ स्टाइल

घर पर Waterproof काजल कैसे बनाएं? फटाफट जान लें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Rajeshpatel
27 Aug 2024 11:49 AM GMT
घर पर Waterproof काजल कैसे बनाएं? फटाफट जान लें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
x

Lifetyle.लाइफस्टाइल: काजल के बिना आंखों की खूबसूरती कहां। हर लड़की काजल का इस्तेमाल करती है। लेकिन, कैमिकल्स से बने काजल का उपयोग आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है और इसकी वजह से आपकी आंखें लाल हो सकती हैं। कुछ नहीं तो आपको आंखों में खुजली और फिर जलन भी महसूस हो सकती है। ऐसी स्थिति में बेहतर ये होगा कि आप घर पर बने एक हर्बल काजल का उपयोग करें और इससे अपनी आंखों की खूबसूरती बढ़ाएं। खास बात ये है कि ये काजल वॉटरप्रूफ है और लंबे समय तक आंखों में बना रहेगा। तो आइए, जानते हैं घर पर वाटरप्रूफ काजल (smudge free kajal) कैसे बनाएं।

घर पर वाटरप्रूफ काजल कैसे बनाएं-
सामग्री
-बादाम
-अजवाइन
-प्लेट
-रुई
-बी वैक्स (मधुमक्खी-मोम)
-विटामिन ई
घर पर वाटरप्रूफ काजल बनाने का तरीका
-सबसे पहले रुई के 2 से 3 लोई लें और इसमें बादाम और अजवाइन डाल लें।
-इसके बाद एक प्लेट को ऐसे रखें कि इसके नीचे थोड़ी जगह बचे।
-इसके बाद रुई जलाकर प्लेट के नीचे रख लें।
-रुई को पूरी तरह से जल जाने दें।
-अब प्लेट से राख निकाल लें।
-फिर राख में बी वैक्स मिलाएं। इसके साथ थोड़ा सा विटामिन ई मिलाएं।
-सबको मिलाकर एक डिब्बे में रख लें।
-अब आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
काजल लगाने का तरीका-
–काजल लगाने का सही तरीका ये है कि आप थोड़ा सा गुलाब जल लगाकर आंखों के किनारों को साफ कर लें।
-अब आंखों के इनर कॉर्नर पर काजल लगा लें।
-वाइप करें आंखों के आसपास की स्किन पर ऑयल ग्लैंड पर इसे अच्छे से लग जाने दें।
-सेटिंग के लिए आस-पास पाउडर लगाएं।
-आप उंगली की मदद से भी काजल लगा सकती हैं।
-इसके अलावा आप नीम की तीली आंखों के किनारों पर भी काजल लगा सकते हैं।
तो बस इन टिप्स की मदद लें और अपने आंखों पर काजल लगाएं। अगर कभी आपने घर पर काजल बनाकर इस्तेमाल नहीं किया है तो काजल बनाएं और फिर इसे अपनी आंखों के आस-पास लगाएं। तो एक बार होममेड काजल जरूर ट्राई करें।
Next Story