लाइफ स्टाइल

दीवाली के मौके घर को कैसे बनाए खूबसूरत ?

Ritisha Jaiswal
3 Nov 2021 6:15 PM GMT
दीवाली के मौके घर को कैसे बनाए खूबसूरत ?
x
दीवाली के मौके पर घर की साफ-सफाई करने के साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखें कि घर की साज-सज्जा भी बहुत जरूरी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | दीवाली के मौके पर घर की साफ-सफाई करने के साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखें कि घर की साज-सज्जा भी बहुत जरूरी है। तो अगर आपके पास समय की कमी है तो बस इन आइडियाज़ के साथ भी आप बना सकते हैं अपने सपनों के घर को खूबसूरत।

1. इसके लिए गेंदे के फूलों की लडि़यां बनाकर घर के अलग-अलग हिस्सों में लटका सकती हैं। दीवाली के मौके पर गेंदे की लडि़यों से की गई साज-सज्जा देखने में बहुत मनोहारी लगती है। आजकल बाजार में गेंदा बहुतायत में आने भी लगता है। गेंदे की लडि़यों और फूलों से मुख्य प्रवेश द्वार की सजावट की जा सकती है। आप चाहें तो घर की रेलिंग पर गेंदे की लडि़यां लटका सकती हैं। गेंदे की लडि़यों को बालकनी की रेलिंग पर सजा सकती हैं।
अगर घर में सीढि़यां हैं तो सीढि़यों की रेलिंग पर भी इन्हें लपेट सकती हैं। आप चाहें तो घर के किसी कोने में हरे-भरे पौधों के छोटे गमले रखकर उनके चारों तरफ गेंदे की लड़ी सजा सकती हैं। इसके साथ ही आप अपनी कल्पना और सूझबूझ से या इंटरनेट की मदद लेकर गेंदे के फूलों और लडि़यों से तरह-तरह की सज्जा कर सकती हैं।
2. दीवाली के अवसर पर घर के प्रवेश द्वार के करीब रंगोली सजाना शुभ माना जाता है। अत: आप प्रवेश द्वार के करीब फूलों, फूलों की पंखुडि़यों या विभिन्न रंगों से रंगोली बना सकती हैं। आजकल बाजार में रेडीमेड रंगोली भी मिलती हैं। इनका प्रयोग कर घर की साज-सज्जा में चार चांद लगा सकती हैं। घर के अंदर अलग-अलग हिस्सों में कुछ हरे-भरे पौधे भी रख सकती हैं। इससे न केवल घर का वातावरण अच्छा रहेगा, बल्कि ये देखने में भी आखों को सुकून देंगे।
3. मिट्टी के दीयों से भी घर के अलग-अलग हिस्सों की सजावट की जा सकती है। आसपास छोटे-छोटे दीये रखकर बीच में एक बड़ा दीपक या कोई अन्य सेंटर पीस रखकर इसके आसपास भी गेंदे के फूल रखकर उस जगह की शोभा बढ़ा सकती हैं। अगर घर में पत्थर, कांच, पीतल, तांबे आदि का कोई बड़ा बर्तन है, जिसमें पानी भरकर रखा जा सके तो इसमें पानी भरकर गेंदे या गुलाब के फूल डाल सकती हैं। आप चाहें तो इसमें फ्लोटिंग कैंडल भी रख सकती हैं। दीवाली की रात फूलों की पंखुडि़यों के बीच तैरती हुई फ्लोटिंग कैंडल एक अलग ही वातावरण तैयार करेंगी। इससे पूरा माहौल खुशनुमा हो उठेगा।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story