लाइफ स्टाइल

कैसे बनाए बचे हुए चावल से बनाएं टेस्टी कटलेट

Bharti sahu
28 Jun 2021 11:14 AM GMT
कैसे बनाए बचे हुए चावल से बनाएं टेस्टी कटलेट
x
रात के बचे चावल अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं। मगर आप इससे टेस्टी और क्रिस्पी कटलेट बना सकती है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | रात के बचे चावल अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं। मगर आप इससे टेस्टी और क्रिस्पी कटलेट बना सकती है। इन टेस्टी कटलेट्स का मजा आप सुबह या शाम को नाश्ते में चाय के साथ ले सकती है। चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री
पका हुआ चावल - 3 कप
बेसन - 1/2 कप
हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 2 छोटे चम्मच
साबुत धनिया - आधा चम्मच
जीरा - 1 छोटा चम्मच
आमचूर पाउडर - 1 चम्मच
करीपत्ता - 5-6 (बारीक कटे)
हरा धनिया - 1/2 कप (बारीक कटा)
हींग - चुटकीभर
पानी और तेल - आवश्यकता अनुसार
विधि
. सबसे पहले एक बाउल में चावल व सभी मसाले मिलाएं।
. साबुत धनिया और जीरे को पीस लें।
. अब चावल में, बेसन, बाकी सामग्री, धनिया और जीरे का पाउडर मिलाएं।
. इसमें पानी डालकर आटा गूंथ लें।
. फिर इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर कटलेट्स की शेप दें।
. पैन में तेल गर्म करके कटलेट्स डी फ्राई करें।
. तैयार कटलेट्स को सर्विंग प्लेट में निकाल कर चटनी व टोमैटो सॉस के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।


Bharti sahu

Bharti sahu

    Next Story