लाइफ स्टाइल

रमजान के खास मौके पर ऐसे बनाए शीर खुरमा, जानें बनाने की विधि

Ritisha Jaiswal
11 April 2021 4:59 AM GMT
रमजान के खास मौके पर ऐसे बनाए शीर खुरमा, जानें बनाने की विधि
x
रमजान का त्योहार बस आने वाला है। इस दौरान महीनेभर सुबह रोजे रखे जाते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | रमजान का त्योहार बस आने वाला है। इस दौरान महीनेभर सुबह रोजे रखे जाते हैं। साथ ही शाम के समय रोजा खोल कर कुछ खाया जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए खास शीर खुरमा की रेसिपी लेकर आए हैं।

सामग्री-
सेवईं- 200 ग्राम
चीनी- 2 कप
दूध- 2 लीटर
छोटी इलायची- 5
केसर- चुटकीभर
सूखे मेवे- एक कटोरी (कटे हुए)
घी- तीन छोटे चम्मच
गार्निश के लिए-
सूखे मेवे- 2 बड़े चम्मच (कटे हुए)
विधि-
1. पैन में घी गर्म करें।
2. इसमें सेवईं डालकर धीमी आंच पर भून लें।
3. दूसरे पैन में दूध गर्म करें।
4. एक उबाल आते ही इसमें इलायची और केसर डालकर दूध को आधा होने तक उबालें।
5. अब चीनी डालकर बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं।
6. अब इसमें सेवईं और सूखे मेवे डालकर 5 मिनट तक पकाएं।
7. इसे सर्विंग डिश में निकाल कर सूखे मेवे से गार्निश करके सर्व करें।


Next Story