लाइफ स्टाइल

How to Make Samosa : समोसे जो न सिर्फ स्वादिष्ट, बल्कि लंबे समय तक फ्रेश रहें

Saba Naaz
16 Jun 2025 4:05 PM IST
How to Make Samosa : समोसे जो न सिर्फ स्वादिष्ट, बल्कि लंबे समय तक फ्रेश रहें
x
Lifestyle लाइफस्टाइल : शाम 4 बजते ही हर किसी का मन कुछ चटपटा खाने को करने लगता है। ऐसे में लोग बाजार में मिलने वाले समोसे, चाट, पापड़ी, मोमो, गोलगप्पे खाकर अपना मन खुश करते हैं। पर रोज-रोज बाहर का खाना आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
ऐसे में हम आज आपको कुछ ऐसा नाश्ता तैयार करने की विधि बताएंगे, जिसे एक बार बनाकर आप महीने भर के लिए स्टोर कर सकते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं दाल के समोसे की, जी हां मूंग दाल का समोसा आसानी से एक महीने तक चल जाता है और इसके खराब होने की संभावना नहीं होती। ऐसे में आप भी बनाकर स्टोर कर लीजिए और रोज-रोज बाहर के खाने के छुट्टी पाइए।
मैदा गूंथने का सामान : मैदा – 2 कप
नमक – स्वादानुसार
अजवायन – ½ टीस्पून
घी – 4 टेबलस्पून (मोयन के लिए)
पानी
मूंगदाल की स्टफिंग बनाने का सामान
मूंग दाल (बिना छिलके) – 1 कप
सौंफ – 1 टीस्पून
धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
अमचूर पाउडर – 1 टीस्पून
गरम मसाला – ½ टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
हींग – 1 चुटकी
तेल
विधि : समोसा बनाने के लिए सबसे पहले मैदा गूंथ कर साइड में रखनी है, क्योंकि इस मैदा को सेट होने में थोड़ा समय लगता है। मैदा गूंथने के लिए सबसे पहले मैदे में नमक, अजवायन और मोयन का तेल डालें। अब इसे हाथ से धीरे-धीरे मिक्स करें। जब ये हल्का गुंथ जाए तो थो़ड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए इसका टाइट मैदा गूंथ लें। जब ये पूरी तरह से सेट हो जाए तो इसे ढक कर रख दें।
इसके बाद बारी आती है स्टफिंग तैयार करने की तो सबसे पहले तो भीगी हुई मूंग की दाल को मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। इसके बाद कढ़ाही गर्म करें और उसमें थोड़ा सा तेल डालें। अब इस तेल में सौंफ और हींग डालकर भूनें। इसके बाद पिसी हुई दाल इसमें डालें और सुनहरा होने तक अच्छी तरह से भूनें। इसके बाद इसमें सभी बचे हुए मसाले और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। मसाला तैयार होने के बाद इसे भी थोड़ी देर ऐसे ही रख दें और ठंडा होने दें। जब स्टफिंग ठंडी हो जाए तो शुरू करें समोसा बनाना।
इसके लिए गुंथे हुए मैदा की छोटी लोई लेकर उसे बेलें और फिर इसे बीच में काटकर समोसे तैयार करें। किनारों पर पानी लगाकर समोसा अच्छी तरह से पैक कर दें और फिर इसे गर्म तेल में तल लें। सुनहरा होने के बाद इसे निकालकर एक टिश्यू में निकाल लें और बस आपके ये समोसे तैयार हैं। इसे आप चाय के साथ मेहमानों को परोस सकते हैं।
Next Story