लाइफ स्टाइल

रवा टोस्ट घर पर ही बनाए जाने इसे बनाने की विधि

Santoshi Tandi
7 Dec 2023 10:31 AM GMT
रवा टोस्ट घर पर ही बनाए जाने इसे बनाने की विधि
x

सामग्री

आधा कप रवा (सूजी)
आधा छोटा कप दही
2 बारीक कटी हरी मिर्च
1 छोटा बारीक कटा प्याज
1 छोटा बारीक कटा टमाटर
1 छोटी बारीक कटा शिमला मिर्च
बारीक कटा हरा धनिया
आधी छोटी चम्मच चीनी
नमक स्वादानुसार
6 ब्रेड स्लाइस
आधा छोटा कप हरी चटनी
2 चम्मच बटर या घी

विधि

– सबसे पहले एक बाउल में आधा कप रवा (सूजी), आधा कप दही और आधा छोटा कप पानी डालें और मिक्स करें।
– अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और धनिया डालकर मिलाएं।
– अब इसमें आधी छोटी चम्मच चीनी और नमक डालें। इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर और गाजर डाल सकते हैं।
– इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए अलग रख दें। तब तक ब्रेड स्लाइस लें और उस पर हरी चटनी फैला दें।
– चाहें तो ब्रेड के किनारे हटा सकते हैं। अब ब्रेड के ऊपर रवा का मिश्रण फैलाएं।
– अब एक तवा गरम करें। उस पर बटर या घी लगाएं। ब्रेड के जिस तरफ मिश्रण लगा है, उसे पहले सेकें।
– अब ऊपर वाली तरफ बटर लगाएं और नीचे वाला हिस्सा सिक जाने पर ब्रेड को पलटकर दूसरी तरफ से सेकें।
– इस तरह सारी स्लाइस सेक लें। अब इसे ऐसे भी परोस सकते हैं और बीच से काटकर दो टुकड़े भी कर सकते हैं।
– रवा टोस्ट को चटनी या सॉस के साथ खाएं। इसके साथ जूस या चाय भी सर्व करें।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story