लाइफ स्टाइल

कैसे बनाए पुडाची वड़ी, जानें रेसिपी

Tara Tandi
4 Jan 2022 1:50 PM GMT
कैसे बनाए पुडाची वड़ी, जानें रेसिपी
x
अगर आप शाम की गरमागरम चाय के साथ स्नैक्स में कुछ डिफरेंट खाने की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए पुडाची वड़ी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अगर आप शाम की गरमागरम चाय के साथ स्नैक्स में कुछ डिफरेंट खाने की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए पुडाची वड़ी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। पुडाची वड़ी महाराष्ट्र का एक बहुत ही फेमस फूड आइटम है इसको लोग चाय, टोमेटो सॉस या दही की चटनी के साथ सर्व किया जाता है। इसको लोग महाराष्ट्र में वेज रोल के नाम से जानते हैं। यह बहुत ही कुरकुरी और टेस्टी होती है, तो चलिए जानते हैं महाराष्ट्र की फेमस पुडाची वड़ी बनाने की रेसिपी-

पुडाची वड़ी बनाने की सामग्री-
-1 किलो हरा धनिया
-आवश्यकतानुसार तेल
-2 कप बेसन
-चुटकी भर हल्दी
-3 से 4 हरी मिर्च
-1 इंच अदरक का टुकड़ा
-2 नींबू का रस
-100 ग्राम मूंगफली
-1 कप नारियल (पिसा हुआ)
-100 ग्राम खसखस
-स्वादानुसार नमक
-आधा चम्मच शक्कर
पुडाची वड़ी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले हरा धनिया और मूंगफली को छीलकर बारीक कूट लें।
इसके बाद आप अदरक को लेकर कद्दूकस कर लें।
फिर आप एक बाउल में बेसन और तेल डालकर आटा गूंथ लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में थोड़ा तेल डालकर गर्म करें।
फिर आप इसमें जीरा और खसखस डालकर भून लें।
इसके बाद आप इसमें सारी कटी हुई सामग्री डालकर पकाएं।
फिर आप इस मिक्चर को अच्छे से मिलाकर इसमें शक्कर और नींबू का रस डालें।
इसके बाद जब आटा सेट हो जाए, तो आप इसकी लोइयां बना लें।
फिर आप इनकी स्टफिंग करके मन चाहे शेप में बेल लें।
इसके बाद आप इसके रोल बनाकर एक ओर रख दें।
फिर आप एक कढ़ाई लेकर उसमें तलने के लिए तेल गर्म करें।
इसके बाद आप इसमें पुडाची वड़ी को डालकर दोनों ओर से सुनहरा होने तक फ्राई करें।
अब आपकी पुडाची वड़ी बनकर तैयार है।
फिर आप इसको टोमेटो सॉस के साथ गरमागरम सर्व करें।


Next Story