लाइफ स्टाइल

How To Make Papad Paratha: नाश्ते में बनाएं चटपटा पापड़ पराठा

Rani Sahu
18 Jan 2023 4:49 PM GMT
How To Make Papad Paratha: नाश्ते में बनाएं चटपटा पापड़ पराठा
x
How To Make Papad Paratha: पराठा एक भारतीय पारंपरिक आहार है इसलिए आपको पराठे की कई वैराइटीज जैसे- आलू पराठा, गोभी पराठा, मेथी पराठा, बथुआ पराठा या दाल पराठा आसानी से देखने को मिल जाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने पापड़ पराठे का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए पापड़ पराठा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। आमतौर पर पापड़ को लोग खाने के साथ खाना पसंद करते हैं। लेकिन पापड़ पराठा स्वाद में बहुत चटपटा और स्वादिष्ट होता है। इसको आप नाश्ते में बन बनाकर घर वालों को खुश कर सकते हैं। बच्चे भी इसके मजेदार स्वाद को बेहद पसंद करते हैं। इसको बनाना भी काफी आसान होता है, तो चलिए जानते हैं पापड़ पराठा (How To Make Papad Paratha) बनाने की विधि-
पापड़ पराठा बनाने की आवश्यक सामग्री-
आटा 1 कप
रिफाइंड 2 चम्मच
अजवाइन 1/2 चम्मच
नमक स्वादानुसार
4 दाल के पापड़ स्टाफ करने के लिए (भुने हुए)
आलू की भुजिया 1/2 कप
नमक स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
हरी मिर्च 2
हरा धनिया 2 चम्मच
देसी घी आवश्यकतानुसार
पापड़ पराठा कैसे बनाएं? (How To Make Papad Paratha)
पापड़ पराठा बनाने के लिए आप स बसे पहले एक बर्तन में आटा छान लें।
फिर आप इसमें नमक, अजवाइन और तेल या घी डालकर अच्छे से मिला लें।
इसके बाद आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर स्मूथ आटा गूंथ लें।
फिर आप रोस्टेड पापड़ को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह से पीस लें।
इसके बाद आप मिक्सर जार में नमकीन को भी डालकर पीस लें।
फिर आप आटे की लोई बनाकर अच्छे से बेल लें।
इसके बाद आप रोटी पर 2 बड़े चम्मच पापड़ का मिश्रण भरकर अच्छी तरह से बंद कर दें।
फिर आप स्टफ लोई को पराठे की तरह बेलकर एक गर्म नॉन स्टिक तवे पर डालें।
इसके बाद आप इसको दोनों तरफ से घी लगाकर सुनहरा होने तक बेल लें।
अब आपकी चटपटा पापड़ पराठा बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसको ऊपर से मक्खन डालकर गर्मागर्म सर्व करें।
Source : Hamara Mahanagar
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story