लाइफ स्टाइल

ऐसे बनाएं सरसों का साग, सर्दियों के मौसम में सबकी फेवरेट हैं ये रेसिपी

Triveni
28 Nov 2020 9:57 AM GMT
ऐसे बनाएं सरसों का साग, सर्दियों के मौसम में सबकी फेवरेट हैं ये रेसिपी
x
सर्दियों का मौसम हो और पंजाबी रसोई सरसों के साग और मक्के की रोटी की खुशबू से न महके|

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सर्दियों का मौसम हो और पंजाबी रसोई सरसों के साग और मक्के की रोटी की खुशबू से न महके, ऐसा तो मुमकिन ही नहीं है। सरसों का साग और मक्की की रोटी पंजाबी रेसिपी है, जिसे सिर्फ पंजाब में ही नहीं बल्कि देशभर के लोग खाना पसंद करते हैं। सरसों का साग बनने में जितना आसान है सेहत के लिए उतना पौष्टिक भी है।तो देर किस बात की आइए जान लेते हैं आखिर कैसे बनाई जाती है सर्दियों की सबकी फेवरेट रेसिपी सरसों का साग और मक्के की रोटी।

सरसों का साग और मक्की की रोटी बनाने के लिए सामग्री-

साग के जरूरी चीजें-

-750 ग्राम सरसों का साग

-250 ग्राम पालक का साग

-250 ग्राम बथुए का साग

-2 कप पानी

-एक चुटकी नमक

-1 1/2 कप मक्की का आटा

-4 हरी मिर्च

-25 ग्राम अदरक

-6 लहसुन की कली

-2 प्याज

-घी

-1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर

-1/2 टी स्पून गरम मसाला

-1/2 टी स्पून धनिया पाउडर

सरसों का साग बनाने का तरीका-

सरसों का साग बनाने के लिए सबसे पहले प्रेशर कुकर में तीनों साग को डालकर उसके साथ नमक और पानी डालकर धीमी आंच पर 1 1/2 घंटे तक पकाएं। अब

साग का पानी निचोड़कर उसका पानी एक तरफ रख दें। साग को कुकर में अच्छे से मैश कर लें। अब इसमें मक्की का आटा डालकर साग में मिला लें। इसके बाद कुकर में साग के पानी के साथ नॉर्मल ताजा पानी डालकर कर इसे धीमी आंच पर पकाएं। साग में हरी मिर्च और अदरक डालकर साग को गाढ़ा होने तक पकाएं।

साग का तड़का-

साग के लिए तड़का तैयार करने के लिए प्याज, अदरक, लहसुन, लाल मिर्च, गरम मसाला, धनिया डालकर भून लें। ध्यान रखें प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक भूने। अब तड़के को साग में डालकर मिक्स कर लें। अब गार्निशिंग के लिए जूनियन कटी अदरक का इस्तेमाल करते हुए गर्मा-गर्म साग मक्की की रोटी के साथ सर्व करें।

मक्की की रोटी-

-1/2 किलो मक्की का आटा

-आटा गूंथने के लिए पानी

-तलने के लिए घी

मक्की की रोटी बनाने का तरीका-

मक्की की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले मक्की का आटा लकर उसे आटे की ही तरह गूंथ लें। अब तवा गर्म करके उस पर थोड़ा सा घी डालें ताकि रोटी तवे पर चिपके नहीं। अब चकले पर गोल आकार की मक्की की रोटी तैयार करके आराम से तवे पर डालें। रोटी पर घी लगाकर गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें। मक्के की रोटी को सरसों का साग, गुड़ और सफेद मक्खन के साथ सर्व करें।

Next Story