लाइफ स्टाइल

बिना गैस जलाए कैसे बनाएं Modak? Ganesh Chaturthi में ट्राई करें

Rajesh
31 Aug 2024 8:09 AM GMT
बिना गैस जलाए कैसे बनाएं Modak?  Ganesh Chaturthi में ट्राई करें
x
Lifetyle.लाइफस्टाइल: गणेश चतुर्थी आने वाली है और इस त्योहार पर मोदक का अपना अलग ही महत्व है। इस त्योहार पर लोग तरह-तरह की चीजों से मोदक बनाते हैं और भगवान गणेश को चढ़ाकर इसे खाते हैं। लेकिन, ज्यादातर मोदक बनाने के लिए आपको गैस पर कई सारी चीजों को पकाना होता है और फिर बनाने में समय लग जाता है। लेकिन आज हम एक ऐसी रेसिपी लाए हैं जिसकी मदद से आप बिना गैस की मदद के मोदक बना सकते हैं। बस आपको इसके लिए इन चीजों की मदद लेनी है।
बिना गैस जलाए कैसे बनाएं मोदक-
साम्रगी-
-2 कप काजू
-1 कप पिसी हुई चीनी
-दूध
-बादाम
-किशमिश
-पिस्ता
-केसर
-मोदक का सांचा
मोदक बनाने का तरीका-
-मोदक बनाने के लिए आपको करना ये है कि काजू को पीस लें।
-अब अलग से चीनी को पीस लें।
-बादाम, पिस्ता और फिर किशमिश को पीस लें।
-अब काजू में चीनी पाउडर मिलाएं। थोड़ा सा दूध का छींटा मारकर आटे की तरह बनाएं।
-अब स्टफिंग के लिए बादाम, पिस्ता और फिर किशमिश को कूटकर मिलाकर रख लें।
-इसके बाद मोदक का सांचा लें और इसमें काजू की लोई डालें। बीच में ड्राई फ्रूट्स डालें।
-अब मोदक को निकाल लें।
-ऊपर से केसर डालें और तैयार हैं भगवान गणेश के मोदक।
इसके अलावा आप सूखे नारियल को कद्दूकस कर लें और फिर आप बाकी ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलाकर भी इसकी स्टफिंग कर सकते हैं। इससे इसका स्वाद बढ़ जाता है। इसके अलावा आप इसी तरह से आप चॉकलेट मोदक और तमाम प्रकार के मोदक भी आप बना सकते हैं। जैसे नारियल का मोदर या फिर मावा मोदक। तो इस तरह से आप मोदक बनाएं और गणेश जी को चढ़ाएं। इसके बाद इसे खुद खाएं और अपने चाहने वालों को खिलाएं।
Next Story