लाइफ स्टाइल

ऐसे बनाएं मैंगो शेक, गर्मियों में मिलेगी राहत

Shubhra Nandy
3 May 2021 7:51 AM IST
ऐसे बनाएं मैंगो शेक, गर्मियों में मिलेगी राहत
x
गर्मी के मौसम (Summer) में आम (Mango) खाने के लिए सबका मन ललचाता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| गर्मी के मौसम (Summer) में आम (Mango) खाने के लिए सबका मन ललचाता है. ऐसे में अगर घर बैठे आपको 5 मिनट के अंदर बिल्कुल बाजार जैसा मैंगो शेक (Mango Shake) खाने को मिले तो क्या कहने. आज हम आपको मैंगो शेक की रेसिपी (Recipe) के बारे में बताएंगे जिसे फॉलो कर आप टेस्टी मैंगो शेक बना सकते हैं और अपने परिवार को खुश कर सकते हैं. मैंगों शेक पीने से गर्मी के दिनों में शरीर ठंडा रहता है और शरीर में पानी की कमी भी पूरी होती रहती है.

मैंगो शेक बनाने के लिए सामग्री
पका आम- 2 बड़ा
दूध - 4 कप
चीनी 4 छोटी चम्मच
इलायची कुटी - 3
बर्फ के क्यूब्स - 1 छोटी ट्रे
मैंगो शेक बनाने की वि​धि:
-मैंगो शेक बनाने के लिए आम को धोकर काट लें और पल्प को चाकू से अच्छे से निकाल लें.
- अब ब्लेंडर जार में आम का पल्प डालें और दूध, चीनी, पिसी इलायची, बर्फ के क्यूब्स डालें. जार को बंद कर मिक्सी चला दें.
-इसे 2 मिनट तक चलाएं फिर रोकें. इसके बाद फिर इसे 2 बार 3 मिनट तक चलाएं. लीजिए तैयार है आपका शेक.
- मैंगो शेक को चार ग्लास में निकालिए. ऊपर से नारियल के रेशे या चेरी डालकर भी सर्व कर सकते हैं.



Next Story