- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- गुड़ वाला दूध-पराठा...
![गुड़ वाला दूध-पराठा बनाने का तरीका गुड़ वाला दूध-पराठा बनाने का तरीका](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/08/04/1861254-149.webp)
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बचपन में बच्चे अक्सर दूध के साथ रोटी खाते हैं। वजह यह होती है कि सब्जी उनको कड़वी लगती है इसलिए दूध रोटी मजे लेकर खा लेते हैं। वहीं बड़े होकर अक्सर हेल्दी चीजें खाने में नखरे करने लगते हैं। गुड़ वाला दूध पराठा एक ऐसी रेसिपी है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगी। इसके हेल्थ के लिहाज से भी काफी अच्छी होती है। दूध में प्रोटीन, आटे में कार्बोहाइड्रेट, गुड़ में पोटैशियम और आयरन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। साथ ही घी में फैट। इस लिहाज से यह बच्चों के लिए परफेक्ट है। वहीं अगर आप बड़े हैं और कुछ मीठा खाने का मन है तो आप भी दूध वाला गुड़ पराठा बनाकर खा सकते हैं।
ऐसे बनाएं
दूध पराठा बनाना बेहद आसान है। बहुत से लोग इसे बनाकर खाते भी हैं। यहां रेसिपी उन लोगों के लिए है जो इससे अनजान हैं या आज तक टेस्ट नहीं किया। इसके लिए आपको दूध को थोड़ा देर तक खौलाना होगा। तो सबसे पहले पराठा बनाते वक्त इसके आटे में घी मिलाएं। अब पराठे को तवे पर घी से सेंके वो भी धीमी आंच पर क्रिस्पी करके। अगर छोटे बच्चे के लिए है तो सॉफ्ट बना सकते हैं। वर्ना क्रिस्पी पराठा काफी टेस्टी लगता है। पराठा एकदम लाल और कुरकुरा सेंकना है। तब तक दूसरी गैस पर दूध चढ़ा दें। दूध में चीनी के बजाय दूध डालें। दूध को धीमी आंच पर काफी देर तक पकाते रहना है। अगर आप 2 ग्लास दूध ले रहे हैं तो खौलते-खौलते ये करीब डेढ़ ग्लास या उससे कम बचना चाहिए। दूध एकदम गाढ़ा और गुलाबी रंग का हो जाएगा। अब पराठे के टुकड़े कर लें और ऊपर से गुड़ वाला दूध डाल लें। बस आपका गुड़ वाला दूध-पराठा तैयार है।
Next Story