लाइफ स्टाइल

घर पर ऐसे बनाए इमरती... जानें विधि

Ritisha Jaiswal
21 Sep 2021 8:56 AM GMT
घर पर ऐसे बनाए इमरती... जानें विधि
x
श्राद्ध शुरु हो चुके है। इस दौरान लोग अपने पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए बाह्मण भोज तैयार करते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | श्राद्ध शुरु हो चुके है। इस दौरान लोग अपने पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए बाह्मण भोज तैयार करते हैं। भोजन में मीठे का खास महत्व होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए इमरती की रेसिी लेकर आए है। ऐसे में आप पितरों को भोग लगाने के लिए इमरती बना सकते हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री
धुली उड़द दाल - 2 कप (रातभर पानी में भिगी)
चीनी- 3 कप
पानी- 1/2 कप
फूड कलर- जरूरत अनुसार
इलाइची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
घी- जरूरत अनुसार
वि​धि
. दाल धोकर उसे मिक्सी में पीस लें।
. अब दाल को फेंटकर इसमें कुछ बूंदे फूड कलर की मिलाएं।
. दाल के पेस्टो कुछ देर अलग रख दें।
. पैन में पानी और चीनी मिलाकर धीमी आंच पर चाशनी बनाएं।
. चाशनी बनने पर इसमें इलायची पाउडर मिलाएं।
. अब दाल के बैटर को नोजल वाले पाइप या एक कपड़े में छेद करके डालें।
. अब घी गर्म करके इमरती की शेप देकर बैटर डालें।
. इसे धीमी आंट पर क्रिस्पी और क्रंची होने तक पकाएं।
. इमरती के घी से निकालकर चाशनी में 3 से 4 मिनट तक डुबोएं।
. अब इसे छानकर सर्विंग प्लेट पर रखकर सर्व करें।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story