लाइफ स्टाइल

किस तरह बनाये ढाबा जैसा हरा मटर पराठा

Apurva Srivastav
19 July 2023 1:15 PM GMT
किस तरह बनाये ढाबा जैसा हरा मटर पराठा
x
ढाबा जैसा हरा मटर पराठा बनाने की विधि :-
ढाबा जैसा हरा मटर पराठा बनाते समय ताजे - हरे मटर का उपयोग करना चाहिए क्योंकि हरे मटर के पराठे का स्वाद कुछ अलग होता है |
हरा मटर पराठा बनाने के लिए सबसे पहले फ्राई पैन को गैस में चढ़ा कर उसमें दो चम्मच तेल डालिए और तेल को मीडियम आंच में गर्म कीजिए |
जब तेल गरम हो जाए तब उसमें जीरा, हींग और हल्दी पाउडर डालकर चम्मच से एक बार चलाइए फिर इसमें करी पत्ता डालिए |
जब करी पत्ता हल्का भुन जाए तब इसमें हरा मटर डालकर 1 मिनट चम्मच से चलाते हुए भुनिए एक मिनिट भुनने के बाद लहसुन, हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक डालिये |
नमक डालने के बाद एक - दो बार चमच से चलाइये और एक कप पानी डालकर ढक्कन ढक कर एक मिनिट मीडियम आंच में पकाइये |
एक मिनिट मीडियम आंच में पकाने के बाद हल्का ठंडा होने पर इसे मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लीजिये और पीसने के बाद इसमें हरा धनिया मिला लीजिये |
अब एक बाउल में गेंहू का आटा लेकर उसमें एक चुटकी नमक डालिये और हल्का - हल्का पानी डालते हुए आटे को गूंथ लीजिये |
गूंथे हुए आटे में एक चम्मच तेल डालकर और फिर से आटे को मसलिये और 10 - 15 मिनिट के लिए अलग ढककर रख दीजिये |
दस - पन्द्रह मिनिट बाद गुंथे हुए आटे की लोइयां काट लीजिये | अब चकले में थोड़ी सा सूखा आटा डालकर बेलन की सहायता से रोटी बेल लीजिये |
अब बेली हुई रोटी की कटोरी बनाइये और इसमे मटर का मिश्रण रख कर कटोरी को बंद करते हुए फिर से थोड़ी सूखा आटा लगा कर पराठा बना लीजिये |
इसके बाद तवे को गैस में चढ़ा कर मीडियम आंच में गर्म करके बेला हुआ पराठा तवे में डालें एक और से सिकने के बाद पराठे को पलट दें |
पराठे को पलटने के बाद चम्मच से पराठे के चारों और तेल लगाएं और गोल्डन होने तक पराठे को सेंक लें | इसी प्रकार सभी पराठों को बेल कर सेंक लें |
Next Story