लाइफ स्टाइल

कैसे बनाएं एगवाली इडली, जानें रेसिपी

Tara Tandi
4 Jan 2022 4:54 AM GMT
कैसे बनाएं एगवाली इडली, जानें रेसिपी
x
सर्दियों के मौसम में खुद को स्वस्थ रखना है तो जरूरी है कि सेहतमंद चीजें खाई जाएं। वहीं सही खानपान से काफी हद तक बीमारियों से बचा जा सकता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सर्दियों के मौसम में खुद को स्वस्थ रखना है तो जरूरी है कि सेहतमंद चीजें खाई जाएं। वहीं सही खानपान से काफी हद तक बीमारियों से बचा जा सकता है। विंटर स्पेशल कुछ बनाना चाहती हैं तो अंडे से बनीं ये इडली जरूर ट्राई करें। सर्दियों में अंडे खाना सेहतमंद होता है। इससे शरीर में गर्मी बनी रहती है। लेकिन रोजाना अगर आमलेट खाकर बोर हो चुके हैं तो इस बार ये नई रेसिपी आप ट्राई कर सकते हैं। अंडे से बनीं इडली बिल्कुल हटके होगी। तो चलिए जानें कैसे बनाएं एगवाली इडली।

वैसे भी इडली खाना बहुत सारे लोगों को पसंद होता है। साउथ इंडिया की ये रेसिपी हर किसी की मनपसंद होती है। वहीं अंडा भी लोगों को प्रिय है। ऐसे में में दोनों का कॉम्बिनेशन परफेक्ट स्वाद देगा।
इसे बनाने के लिए जरूरत होगी दो उबले हुए अंडो की, साथ में एक प्याज बारीक कटा हुआ, साथ में आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर. अदरक-लहसुन का पेस्ट. बारीक कटा धनिया का पत्ता, चार इडली, आधा चम्मच गरम मसाला. हल्दी आधा चम्मच, तेल दो चम्मच, पहले से तैयार करके रखा हुआ इडली का बैटर।
बनाने की विधि
एक पैन में तेल गर्म कर उसमे राई का तड़का लगा लें। साथ में प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। जब ये अच्छी तरीके से भुन जाए तो इसमे अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। कुछ देर पका लें। फिर इसमे हल्दी, लाल मिर्च, हरी मिर्च, गरम मसाला और नमक डालकर चला लें। अगर ये जलने लगे तो इसमे थोड़ा सा पानी भी डाल सकती हैं। अब इन मसालों में उबले हुए अंडों को काटकर डालें। कुछ देर पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
अब इडली के सांचे में बटर लगाकर थोड़ा सा इडली का बैटर डालें। फिर इसमे मसाले वाले तैयार अंडे के टुकड़े को डालें। एक बार फिर इस पर इडली का बैटर डालें। जिससे कि अंडा छिप जाए। अब इसे पका लें। तैयार है अंडा स्टफ्ड इडली। सुबह के नाश्ते से लेकर मेहमानों के लिए भी ये खास डिश है। इसे आप ना केवल सांभर के साथ परोस सकती है। बल्कि केवल नारियल की चटनी भी इसका स्वाद बढ़ाने के लिए काफी है।

Next Story