लाइफ स्टाइल

दाल की कचौरी बनाने का तरीका

Tulsi Rao
19 Aug 2022 12:29 PM IST
दाल की कचौरी बनाने का तरीका
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Dal Samosa Recipe: आलू-मटर या नूडल्स से बने समोसे तो आपने कई खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी दाल से बने समोसों का स्वाद चखा है। ये समोसे न सर्फ खाने में हेल्दी होते हैं बल्कि शाम की चाय के साथ एक बढ़िया स्नेक्स भी है। इन समोसों को आप घर आए मेहमानों के सामने आलू की सब्जी या सॉस और हरी चटनी के साथ भी गर्मा-गर्म परोस सकते हैं। आइए जानते हैं मुंह में पानी भर देने वाले इन दाल के समोसों को बनाने के लिए फॉलो करने होंगे क्या टिप्स।

दाल के समोसे बनाने के लिए सामग्री-
समोसे के लिए
-2 कप मैदा तेल जरूरत के अनुसार
-नमक स्वादानुसार
-1/2 कप धुली मूंग की दाल
-चुटकीभर हींग
-2 हरी मिर्च
-1/2 इंच का टुकड़ा अदरक

-2 टेबलस्पून तेल या घी
-1 टीस्पून धनिया पाउडर
-1/2 टीस्पून भुने जीरे का पाउडर
-1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
-1/2 टीस्पून मोटी सौंफ दरदरी कुटी हुई
-1 टीस्पून आमचूर पाउडर1/2 टीस्पून चीनी

दाल के समोसे बनाने की विधि-
मूंग दाल को धोकर 2-3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। भीगने के बाद पानी फेंक दें और दाल को अदरक और हरी मिर्च के साथ मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। तेल गर्म हो जाए तो इसमें पिसी हुई दाल, हींग, नमक और सारे मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें। धीमी आंच पर दाल के सूखने तक भूनें और उतारकर ठंडा कर लें। मैदे को छानकर किसी बड़े बर्तन में निकाल लें। इसमें सोडा और नमक मिला लें। फिर तेल डालकर हाथ से अच्छी तरह मसल के मिला लें। पानी डालकर सख्त आटा गूंद लें। फिर हल्के गीले कपड़े से से ढककर 30 घंटे के लिए रख दें। अब आटे को थोड़ा मसलकर लोइयां तोड़ लें।


Next Story