लाइफ स्टाइल

हरियाली तीज पर बनाएं दही वड़े बनाने की विधि

Tulsi Rao
30 July 2022 6:55 AM GMT
हरियाली तीज पर बनाएं दही वड़े बनाने की विधि
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शादी हो या फिर कोई त्योहार, हर छोटे-बड़े फंक्शन में दही भल्ले या दही वड़े बनाए जाते हैं। वैसे तो हर कोई बाजार वाले दही भल्ले खाना पसंद करते हैं क्योंकि ये काफी सॉफ्ट होते हैं। वहीं जब इन्हें घर पर बनाया जाता है तो ये उतने सॉफ्ट नहीं बनते हैं। अगर आप घर पर बाजार जैसे सॉफ्ट वड़े बनाना चाहते हैं तो कुछ सिंपल ट्रिक्स को अपना सकते हैं।

कैसे बनाएं सुपर सॉफ्ट दही वड़े
- दही वड़े बनाने के लिए सबसे जरूरी दाल को पीसने का तरीका है। अगर दाल सही तरह से पिसती है तो फिर वड़े अपने आप अच्छे बनते हैं। दाल को रात भर के लिए भिगोएं और फिर दाल को छान लें और अच्छे से निचोड़ लें। अब दाल को पीसे। ध्यान रखें कि ज्यादा पानी न डालें। बहुत थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं। ध्यान रखें की पानी ठंडा हो।
-दाल जब अच्छे से गाढ़ी कंसिस्टेंसी पर हो तो अगला स्टेप दाल को अच्छे से फेंटना है। दादी-नानी दही वड़े बनाने के लिए हाथ का इस्तेमाल करती हैं। इसलिए दाल को अच्छे से हाथ से फेंटे। कुछ लोग ग्राइंडर का भी इस्तेमाल कर दाल को फेंटते हैं। आप जब दाल को फेटना शुरू करेंगे तब दाल की कंसिस्टेंसी अलग होगी लेकिन फेंटने के बाद ये थोड़ी फ्लफी और चिकनी हो जाएगी।
- दही वड़े सॉफ्ट बनाने के लिए आप इसमें गर्म तेल डालें और फिर इसमें गर्म तेल डालें। अच्छे से फेंटने के बाद ही वड़े को तेल में तलें। और फिर इन्हें निकालकर पेपर पर रखें। फिर गुनगुने पानी में वड़ों को डालें।


Next Story